26 December, 2022, 9:55 am
यूपी में आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के 50 हज़ार से भी ज्यादा पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने खाली पदों को चिन्हित कर लिया है और यूपी सरकार ने भर्ती के लिए प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। ऐसे में यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए नवंबर महीने के अंदर ही अंदर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की माने तो भर्ती प्रक्रिया को दो से तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 15 से 20 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अगले 6 महीने से 1 साल के अंदर लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।