बड़ी खबरें

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली का दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा 13 घंटे पहले ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को फिर भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने का आदेश 13 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 44वें मैच में लखनऊ के घर में राजस्थान को मिली 'रॉयल' जीत, संजू-ध्रुव ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारियां 13 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच भिड़ंत आज, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 13 घंटे पहले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की निकाली भर्ती, 16 मई 2024 है आवेदन करने की लास्ट डेट 13 घंटे पहले आज कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा में कहा- कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती 10 घंटे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ओडिशा के केंद्रपाड़ा में की चुनावी रैली, भाजपा पर बोला जमकर हमला 6 घंटे पहले

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी: भाग 1

Blog Image

1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लखनऊ में स्थित नहीं है?

  1. राष्ट्रीय कत्थक संस्थान
  2. कला एवं शिल्प महाविद्यालय
  3. जनजाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान
  4. भारतीय कला भवन

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. मध्य प्रदेश से तीन तरफ से घिरा उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला ललितपुर है।
  2. उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा सबसे छोटी सीमा वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है।

सत्य कथन / कथनों का चयन करें-

  1. केवल 1
  2. 1 तथा 2 दोनों
  3. केवल 2
  4. न तो 1 न ही 2

3.उत्तर प्रदेश को अधिकांश मानसूनी वर्षा प्राप्त होती है-

  1. उत्तर-पूर्वी मानसून से
  2. दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा से
  3. पश्चिमी विक्षोभ से
  4. इनमें से कोई नहीं

4. निम्नलिखित में कौन-सा/से बाँध 'बेतवा नदी पर स्थित है/हैं? 

  1. पारीछा
  2. माताटीला
  3. राजघाट
  4. सुकमा - डुकमा

कूट-

  1. 1, 2 एवं 4
  2. 1, 2 एवं 3
  3. 2, 3 एवं 4
  4. 1, 2, 3 एवं 4

5. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. निकिडा सिटी - कानपुर एवं उन्नाव के मध्य
  2. ट्रोनिका सिटी - गाजियाबाद
  3. टॉय सिटी - ग्रेटर नोएडा

कूट-

  1. 1 और 3
  2. 2 और 3
  3. 1 और 2
  4. उपरोक्त सभी

1. Ans- (d)
भारतीय कला भवन की स्थापना वर्ष 1920 में वाराणसी में की गई थी। प्रश्नगत अन्य सभी सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ में ही स्थित हैं। 
2. Ans- (c)
प्रश्नगत दिए गए दोनों कथन सत्य हैं।
हिमाचल प्रदेश की सीमा केवल सहारनपुर जनपद के साथ लगती है। उ.प्र. की सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश के साथ लगती है। 
3. Ans- (b)
उत्तर प्रदेश की अधिकांश मानसूनी वर्षां दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा से प्राप्त होती है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मानसून बिहार के मैदानी भाग से होता हुआ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करता है, इसे 'पूर्वा' कहते हैं।
4. Ans- (d)
प्रश्नगत दिए गए सभी बाँध बेतवा नदी पर स्थित हैं। 
5. Ans- (d)
प्रश्नगत दिए गए सभी युग्म सही सुमेलित हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें