बड़ी खबरें

आईपीएल 2024 के 41वें मैच में RCB ने SRH को 35 रनों से हराया, बेंगलुरु ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत 18 घंटे पहले IPL 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज, शाम 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मैच 18 घंटे पहले यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जामिनेशन 2024 के 506 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 14 मई 2024 तक कर सकते हैं आवेदन 18 घंटे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में वेटरनरी ऑफिसर के 91 पदों पर निकली भर्ती, 2 मई 2024 है फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 घंटे पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने रिसर्च इंवेस्टिगेशन के पदों पर निकाली वैकेंसी, 27 अप्रैल 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 18 घंटे पहले VVPAT से हर वोट सत्यापन की मांग वाली अर्जियां खारिज; बैलट से मतदान से जुड़ी याचिकाएं भी निरस्त 18 घंटे पहले यूपी की आठ सीटों पर मतदान पूर्ण, अब तक 52.64% वोटिंग, अमरोहा सबसे आगे 11 घंटे पहले 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म, 5 बजे तक छत्तीसगढ़-त्रिपुरा-मणिपुर-बंगाल में 71% से ज्यादा मतदान 10 घंटे पहले

यूपी के मेरठ में ही क्यों खुली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ?

Blog Image

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के सरधना में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी है। इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की खासियत यह होगी कि वह उत्तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय होगा। यूनिवर्सिटी का नामकरण हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रहेगा। इसकी शुरुआत से उत्तरप्रदेश के खेल जगत को एक बड़ी सौगात मिलेगी।

आपके दिमाग में ये सवाल जरूर होगा की इस यूनिवर्सिटी के लिए मेरठ ही क्यों चुना गया। दरअसल मेरठ मेजर ध्यानचंद की कर्मस्थली है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद मेरठ में आठ साल रहे। सेना में पंजाब रेजिमेंट की टीम की ओर से हॉकी खेलने वाले मेजर ध्यानचंद ने जापान के खिलाफ पांच गोल दागकर मेरठ की टीम को यादगार पल दिए. साथ ही मेरठ स्पोर्ट्स का हब भी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेरठ में बनने वाले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय को बनाने में नागर शैली का प्रयोग किया गया है। ‘नागर’ शब्द नगर से बना है। सर्वप्रथम नगर में निर्माण होने के कारण इसे नागर शैली कहा जाता है। इसे 8वीं से 13वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत में मौजूद शासक वंशों ने पर्याप्त संरक्षण दिया। नागर शैली उत्तरी भारत की प्राचीन शैली है जो हिमालय से विंध्या प्रदेश के भू-भाग में फैली हुई थी उत्तर और पूर्वी भारत में सुंदर आकर्षक मंदिरों का निर्माण नागर शैली के अनुसार ही किया गया था नागर शैली में अधिकांश मंदिरों की छत सर्पिल होती है और इन सर्पिल छतों को शिखर कहा जाता है। इस विश्वविद्यालय को बनने में नागर शैली का इस्तेमाल क्यों किया गया ये हम आपको आगे बताने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें