बड़ी खबरें

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में ईडी ने दर्ज किया केस, पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में होगी जांच 4 घंटे पहले SIT ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज किया रेप केस, IPC के तहत हुई दूसरी FIR 4 घंटे पहले सपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट पर भगत राम मिश्रा को बनाया उम्मीदवार, कल करेंगे नामांकन 4 घंटे पहले बृजभूषण का टिकट कटा, पर कायम रहा दबदबा, पहलवान साक्षी मलिक बोलीं- देश की बेटियों की हुई हार 4 घंटे पहले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज, 20 मई को होगा मतदान 4 घंटे पहले लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक शासन में तैनात अधिकारी नहीं ले सकेंगे अवकाश, मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर ही मिल सकेगा अवकाश 4 घंटे पहले IPL 2024 के 50वें मैच में आखिरी गेंद पर जीता हैदराबाद, SRH ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया 4 घंटे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका रहीं मौजूद 2 घंटे पहले

अयोध्या दर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी पर यह क्या बोल गए ब्रजेश पाठक ...?

Blog Image

इसी साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पूरी कैबिनेट राम लला के सामने नतमस्तक होगी। रामलला के दर्शन करने के लिए आज सभी विधायक और मंत्री अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद हैं। 

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "अयोध्या को लेकर मुख्यमंत्री का जो प्रयास है वो पूरा देश देख रहा है अब कैबिनेट मंत्री और नेता भी देखेंगे।"

अयोध्या दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि, "समाजवादी पार्टी के चाल-चरित्र के बारे में सब जानते हैं। उन लोगों ने भारत की संस्कृति और प्रभु राम लला के प्रति हमेशा द्वेष भावना के तहत काम किया है। उन्होंने कहा हम सब भारत की सांस्कृतिक विरासत को और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।" वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भगवान श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हम अपने दोनों सदनों के सम्मानित सदस्यों के साथ प्रस्थान कर रहे हैं।" अयोध्या दौरे पर सपा नेताओं के ना आने को लेकर उन्होंने कहा, "सपा सफा हो जाएगी।"

                                               लखनऊ से अयोध्या जाने के लिए योगी कैबिनेट हुई रवाना

 

आपको बता दें कि सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मंडल के सदस्यों द्वारा श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधान भवन से सुबह मंत्रिमंडल के मंत्रीगण एवं विधानमंडल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बस अयोध्या के लिए रवाना हुई है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें