बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 12 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 12 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 12 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 12 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 12 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 12 घंटे पहले

रामलला के दरबार में क्यों फफक कर रो पड़े सपा विधायक!

Blog Image

अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक अभय सिंह आज  रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। रामलला के दर्शन के दौरान सपा विधायक अभय सिंह भावुक हो गए और फफक कर रोने लगे। जब उनके रोने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें रामलला के दर्शन से रोका गया था। उन्होंने बताया कि इसके चलते समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों में गहरा रोष था। बीते दिनों अभय ने इस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था।

अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें-

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भगवान राम की तस्वीरों को भी शेयर किया है। 

 

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग-

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय सिंह ने बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की थी। जिसके चलते बीजेपी ने राज्यसभा में 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं समाजवादी पार्टी के हिस्से में केवल 2 सीटें ही आईं थीं। इन घटनाक्रम को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अभय सिंह भी जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। 

अभय सिंह ने सपा पर लगाया बड़ा आरोप- 

अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को ही शामिल होना चाहते थे लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिला। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष से रामलला के दर्शन की अपील की थी। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सभी सदस्यों को निमंत्रण दिया। अभय सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि जो कोई भी रामलला के दर्शन करने जाना चाहता है, वो हमारे साथ चल सकता है। समाजवादी पार्टी के अलावा सभी पार्टियों के विधायक अयोध्या पहुंचे लेकिन हमें नहीं जाने दिया गया। हमारे अराध्य के दर्शन करने से भी हमें रोक दिया गया।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें