बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी: भाग 1

Blog Image

1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लखनऊ में स्थित नहीं है?

  1. राष्ट्रीय कत्थक संस्थान
  2. कला एवं शिल्प महाविद्यालय
  3. जनजाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान
  4. भारतीय कला भवन

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. मध्य प्रदेश से तीन तरफ से घिरा उत्तर प्रदेश का एकमात्र जिला ललितपुर है।
  2. उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा सबसे छोटी सीमा वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है।

सत्य कथन / कथनों का चयन करें-

  1. केवल 1
  2. 1 तथा 2 दोनों
  3. केवल 2
  4. न तो 1 न ही 2

3.उत्तर प्रदेश को अधिकांश मानसूनी वर्षा प्राप्त होती है-

  1. उत्तर-पूर्वी मानसून से
  2. दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा से
  3. पश्चिमी विक्षोभ से
  4. इनमें से कोई नहीं

4. निम्नलिखित में कौन-सा/से बाँध 'बेतवा नदी पर स्थित है/हैं? 

  1. पारीछा
  2. माताटीला
  3. राजघाट
  4. सुकमा - डुकमा

कूट-

  1. 1, 2 एवं 4
  2. 1, 2 एवं 3
  3. 2, 3 एवं 4
  4. 1, 2, 3 एवं 4

5. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा/से सही सुमेलित है/हैं?

  1. निकिडा सिटी - कानपुर एवं उन्नाव के मध्य
  2. ट्रोनिका सिटी - गाजियाबाद
  3. टॉय सिटी - ग्रेटर नोएडा

कूट-

  1. 1 और 3
  2. 2 और 3
  3. 1 और 2
  4. उपरोक्त सभी

1. Ans- (d)
भारतीय कला भवन की स्थापना वर्ष 1920 में वाराणसी में की गई थी। प्रश्नगत अन्य सभी सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ में ही स्थित हैं। 
2. Ans- (c)
प्रश्नगत दिए गए दोनों कथन सत्य हैं।
हिमाचल प्रदेश की सीमा केवल सहारनपुर जनपद के साथ लगती है। उ.प्र. की सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश के साथ लगती है। 
3. Ans- (b)
उत्तर प्रदेश की अधिकांश मानसूनी वर्षां दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा से प्राप्त होती है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मानसून बिहार के मैदानी भाग से होता हुआ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करता है, इसे 'पूर्वा' कहते हैं।
4. Ans- (d)
प्रश्नगत दिए गए सभी बाँध बेतवा नदी पर स्थित हैं। 
5. Ans- (d)
प्रश्नगत दिए गए सभी युग्म सही सुमेलित हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें