लखनऊ से गुजरने वाली 75 ट्रेनों के समय में बदलाव, आज से नए समय पर चलेगी ट्रेनें20 hours ago आज से कानपुर रोड पर भारी वाहनों का डायवर्सन, कानपुर से लखनऊ आने वाले मोहनलालगंज होते हुए आएंगे, सुबह 6:00 से रात 11:00 तक नो एंट्री20 hours ago टिकटोक से हुआ प्यार, बांग्लादेश से तीन बच्चों के साथ श्रावस्ती पहुंची महिला, प्रेमी निकला 8 साल के बच्चे का बाप20 hours ago मेरठ मैं आज अंतरराष्ट्रीय जाट सांसद का आयोजन, सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा कार्यक्रम20 hours ago लखनऊ मैं पेप्पर मनी ड्रीमिड कार्ड लांच, लोकल खरीदारी पर मिलेगी छूट20 hours ago अब 7 अक्टूबर तक बदले जा सकेंगे ₹2000 के नोट सरकुलेशन में 96 फीस दी नोट बैंकों में वापस आए20 hours ago एशियन गेम्स- हॉकी में भारत ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत हासिल की, इंडिया ने पूल ए के लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 10-2 से हराया, भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 10 गोल किए20 hours ago देश में कारों की सेफ्टी रेटिंग तय करने के लिए भारत न्यू कर असेसमेंट प्रोग्राम की शुरुआत, इसमें कारों को टेस्टिंग पास करने पर सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी20 hours ago पीएम मोदी की स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत, सफाई के लिए श्रमदान करने की अपील की20 hours ago यूपी में आज रविवार होने के बावजूद खुलेंगे सभी परिषदीय स्कूल व सरकारी माध्यमिक विद्यालय, स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत एक घंटे का किया जाएगा श्रमदान20 hours ago

उत्तर प्रदेश के पांच प्राइड

Blog Image

Baten UP Ki Desk

11 March, 2023, 4:56 pm

उत्तर प्रदेश का अपना विश्व रिकॉर्ड है। उत्तर प्रदेश उन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों प्रदेश है जो राज्य के गौरव के साथ- साथ देश का भी मान दुनियाँ में बढ़ाते हैं। यहाँ की कुछ ऐतिहासिक स्थल जैसे खासियत वाले स्थान आपको पूरे विश्व में कही और नहीं मिलेंगे। यही वजह है कि यहां पर घूमने के लिए देश और दुनियाँ से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। आइये आपको बताते है उत्तर प्रदेश को गौरान्वित करने वाले इन रिकार्ड्स के बारे में। 

  1. सबसे पहले नाम आता है आगरा के 'ताजमहल' का। दुनियाँ के 7 अजूबों में से एक ताजमहल के लिए प्रसिद्ध आगरा में कई ऐतिहासिक इमारतें आपको देखने को मिल जाएगी जो इतिहास प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, चौसठ खंभा, मरियम का मकबरा और चिनी का रौजा आदि आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल है। 
  2. दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र है- प्रदेश का प्रयागराज शहर । यहां पर हर 12 साल पर दुनियाँ के सबसे बड़े मेले महाकुंभ का आयोजन होता है। विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। गंगा, यमुना और सरस्वती तीन पवित्र नदियों का मिलन इस स्थान पर होने से यहां पर स्नान करना बहुत पवित्र माना जाता है।  
  3. तीसरे नंबर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। जहां कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यहां का बड़ा इमामबाड़ा और रूमी गेट को देखने दुनियाँ भर से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। बड़ा इमामबाड़ा भूलभुलैया के नाम से भी जाना जाता है। 
  4. शिक्षा क्षेत्र की बात करें तो यूपी में दुनियाँ का सबसे बड़ा स्कूल है। लखनऊ में छात्रों की संख्या के हिसाब से सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनियाँ का सबसे बड़ा स्कूल है। यहां मात्र एक स्कूल में 45 हजार से भी अधिक बच्चे पढ़ते हैं।
  5. धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से यूपी का वाराणसी शहर दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों मे से एक  है। ऐसा माना जाता है कि काशी का अस्तित्व करीब 3000 हजार साल पुराना है। अस्सी घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल है। 

अन्य ख़बरें