बड़ी खबरें

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली का दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा 19 घंटे पहले ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को फिर भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने का आदेश 19 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 44वें मैच में लखनऊ के घर में राजस्थान को मिली 'रॉयल' जीत, संजू-ध्रुव ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारियां 18 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच भिड़ंत आज, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 18 घंटे पहले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की निकाली भर्ती, 16 मई 2024 है आवेदन करने की लास्ट डेट 18 घंटे पहले आज कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा में कहा- कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती 16 घंटे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ओडिशा के केंद्रपाड़ा में की चुनावी रैली, भाजपा पर बोला जमकर हमला 12 घंटे पहले

देश की 500 बेशकीमती कंपनियों में उत्तर प्रदेश की 25 कंपनियां शामिल

Blog Image

भारत की 500 बेशकीमती कपनियों में उत्तर प्रदेश की 25 कंपनियां शामिल हैं। हुरुन इंडिया ने हाल में देश की सबसे मूल्यवान 500 कंपनियों की सूची जारी की है। इनमें से 21 कंपनियां नोएडा, 2 कानपुर, 1 गाजियाबाद और एक आगरा की है। प्रदेश की सबसे मूल्यवान कंपनियों के रूप में HCl  शीर्ष पर है, जिसकी नेटवर्थ 3.41 लाख करोड़ है। यूपी केवल एमएसएमई (MSME) ही नहीं बल्कि बड़े औद्योगिक घरानों का प्रदेश भी बन रहा है। पिछले साल इस सूची में यूपी की 22 कंपनियां थीं, जो अब बढ़कर 25 हो गई हैं।। सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों वाले राज्यों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का आठवां स्थान है।

एक साल में तीन पायदान की तरक्की-

महज एक साल में उत्तर प्रदेश ने तीन पायदान की तरक्की की है। यूपी से ऊपर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल हैं। गाजियाबाद की डाबर इंडिया, कानपुर का घड़ी समूह और रेडटेप (नोएडा में भी) व आगरा की पीएनसी इंफ्राटेक ने भी इसमें जगह बनाई है। इन कंपनियों की कुल नेटवर्थ करीब 11 लाख करोड़ है जो 57 देशों की GDP से ज्यादा है।

नौवें स्थान पर नोएडा-

नोएडा 22 कंपनियों के साथ नौंवे स्थान पर है। नोएडा से नीचे वडोदरा, कोयम्बटूर, नागपुर,जयपुर, कोच्चि, सूरत और त्रिसूर हैं। शीर्ष दस सबसे नई कंपनियों की सूची में नोएडा की मदरसंग सुमी वायर इंडिया है। वर्ष 2020 में खुली इस कंपनी की नेटवर्थ 26571 करोड़ रुपये है। शीर्ष दस सबसे पुरानी कंपनियों में भी नोएडा की केआरबीएल है। 1889 में स्थापित इस कंपनी की वैल्यू 8457 करोड़ रुपये है। 500 कंपनियां देश के 44 शहरों में स्थित हैं।

शीर्ष 5 कंपनियां-
कंपनी                               वैल्यू
Reliance                   15.64 लाख करोड़
TCS                           12.36 लाख करोड़
HDFC                        11.25 लाख करोड़
ICICI                          06.45 लाख करोड़
Infosys                       05.71 लाख करोड़

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें