बड़ी खबरें

लखनऊ से होकर जाएंगी नई समर स्पेशल ट्रेनें, वाराणसी से मुंबई और दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए आज से चलेंगी ट्रेन 11 घंटे पहले सीएम योगी मध्यप्रदेश और यूपी की 3 लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, गुना में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में करेंगे वोट की अपील 11 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से हराया, स्टार्क ने 19वें ओवर में चटकाए तीन विकेट 11 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 52वें मैच में भिड़ेंगे आरसीबी और जीटी, बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा यह मुकाबला 11 घंटे पहले इसरो में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, 8 मई 2024 है आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 घंटे पहले DRDO ने अप्रेंटिसशिप के 127 पदों पर निकाली भर्ती, 31 मई 2024 है लास्ट डेट 11 घंटे पहले गृह मंत्रालय (MHA) ने असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर और असिस्टेंट के 43 पदों पर निकाली भर्तियां, 22 जून 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 11 घंटे पहले कानपुर पहुंचे पीएम मोदी, चकेरी एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री काफिला रवाना 4 घंटे पहले

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी: भाग 9

Blog Image

1. निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(a) मणि पर्वत- चित्रकूट
(b) कपिलमुनि आश्रम- फर्रुखाबाद
(c) कुंतेश्वर मंदिर-बाराबंकी
(d) कनक भवन-अयोध्या

2. उत्तर प्रदेश से प्रकाशित होने वाली निम्नलिखित पत्र- पत्रिकाओं के युग्मों पर विचार करें-
(पत्र / पत्रिका)                         (शहर)
1. कल्याण                             गोरखपुर
2. आरोग्य                             प्रयागराज
3. आपका स्वास्थ्य                 वाराणसी

उपरोक्त युग्मों में से कौन-सा / से सही सुमेलित है/हैं?

(a) 1 और 3
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) उपरोक्त सभी

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1. उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 की कुल लम्बाई 756 किमी है।
2. राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के उत्तर पूर्व-पश्चिम गलियारे झाँसी में मिलते हैं।
3. 'लखनऊ योजना' का सम्बन्ध उत्तर प्रदेश में रेल पटरियों के विकास से है।

असत्य कथन चुनें-

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) केवल 3

4 . निम्नलिखित लोकनृत्यों में कौन - सा एक बुन्देलखण्ड क्षेत्र से संबंधित नहीं है?
(a) चरकुला
(b) पाई डंडा
(c) शैरा
(d) राई

5. निम्नलिखित में से किस एक का सम्बन्ध 'बनारस घराने' के साथ नहीं है?
(a) सिद्धेश्वरी देवी
(b) रसूलन बाई
(c) मोती बाई
(d) बेगम अख्तर

1. Ans- (a)
मणि पर्वत, अयोध्या में स्थित है प्रश्नगत दिए गए अन्य सभी युग्म सुमेलित हैं।

2. Ans- (a)
मानव स्वास्थ्य का ज्ञान प्रदान करने हेतु प्रसिद्ध पत्रिका 'आरोग्य' (1957) का प्रकाशन गोरखपुर से होता है। प्रश्नगत दिए गए अन्य सभी युग्म सही सुमेलित है।

3. Ans- (d)
भारतीय सड़क कांग्रेस द्वारा वर्ष 1985 में सड़कों के विकास से संबंधित एक 20 वर्षीय योजना का निर्माण किया गया जिसे लखनऊ योजना के नाम से जाना जाता है। प्रश्नगत दिए गए अन्य सभी कथन सत्य है।

4. Ans- (a)
चरकुला एक घड़ा नृत्य है जो ब्रजभूमि का लोकनृत्य है। पाई डंडा, राई तथा शैरा बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध लोकनृत्य हैं। 

5. Ans- (d)
बनारस घराना, ख्याल गायन के साथ ही ठुमरी-टप्पा, कजरी-चैती, भजन-गजल एवं ध्रुपद -धमार के गायन में पारंगत रहा है। बेगम अख्तर का संबंध पटियाला घराने से है। प्रश्नगत अन्य सभी बनारस घराने से संबंधित हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें