बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 17 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 17 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 16 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 16 घंटे पहले

फिरोजाबाद में पर्यटन मंत्री ने किया चन्द्रवाड़ जैन तीर्थ स्थल पर्यटन का शिलान्यास, विकास कार्यों में आएगी तेजी

Blog Image

फिरोजाबाद में पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्थल घोषित किये गये चंद्रवाड़ में  पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने चंद्रवाड़ जैन तीर्थ स्थल पर्यटन का शिलान्यास किया। 3 करोड़ रुपए की लागत यहाँ पर्यटन का विकास कार्य होगा। विकास कार्य का शिलान्यास करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि राजा चंद्रसेन के किले को सेनापति फिरोज शाह ने नष्ट करके चन्द्र नगर का नाम फ़िरोज़शाह के नाम पर फ़िरोज़ाबाद रखा गया। अब इस शहर को फिर से चंद्र नगर बनाने का प्रस्ताव भी ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने दिया है। जिस पर शासन स्तर पर विचार चल रहा है। जिसके बाद फिरोजाबाद का नाम भी चंद्र नगर कर दिया जायेगा।

आपको बता दें कि यमुना के किनारे बसे राजा चंद्रसेन के किले समेत यहाँ के प्राचीन चंद्रवाड़ के जैन मंदिर, पसीना वाले हनुमान का मंदिर और प्राचीन शिव मंदिरों के साथ-साथ कुंडों आदि के पर्यटन विकास का खाका पर्यटन विभाग ने तैयार किया है। जिसके लिए पिछले शासन काल से कार्य जारी है। अब शिलान्यास होने के बाद यहाँ के पर्यटन विकास में तेजी आएगी। आपको बता दें कि फिरोजाबाद चूड़ियों और कांच के सामान के प्रसिद्ध है। जिसके चलते इसे सुहागनगरी भी कहा जाता है। 

यहाँ के मशहूर पर्यटन स्थलों में महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, चंदवार गेट, मार्सल गंज जैन मंदिर, सूफी साहब मज़ार, बाबा नीम करोरी महाराज, वैष्णो देवी मंदिर, राजा का ताल, फिरोजशाह का मकबरा, शाही मस्जिद, गोपाल आश्रम, पसीने वाले हनुमान मंदिर, पाढ़म, कोटला का किला, रपडी और सांती ग्राम शामिल है। 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें