बड़ी खबरें

बायसरन में मारे गए पर्यटकों की याद में बनेगा स्मारक 6 घंटे पहले पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी को लोकपाल ने दी क्लीन चिट 6 घंटे पहले मोदी सरकार के बड़े फैसले: धान, कपास समेत 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया 6 घंटे पहले भूमि दस्तावेज के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सरकार ला रही नया बिल, वैकल्पिक होगा Aadhaar सत्यापन 6 घंटे पहले हवाई हमले में मारा गया हमास का गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार 6 घंटे पहले

अगर क्रिसमस पर करने जा रहे हैं पार्टी, तो सबसे पहले समझ लें लखनऊ की सड़कों का ट्रैफिक प्लान...

Blog Image

क्रिसमस के शुभ अवसर पर लखनऊ शहर की सड़कों पर बढ़ती भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। खासतौर पर हजरतगंज और उसके आसपास के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

शहर के महत्वपूर्ण डायवर्जन-

यह प्लान न केवल ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगा, बल्कि त्योहार की रौनक में किसी भी असुविधा से बचाने में मदद करेगा। अगर आप आज लखनऊ की सड़कों पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो इन बदलावों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए, जानते हैं शहर के हर महत्वपूर्ण डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग के बारे में विस्तार से।

1.परिवर्तन चौक से हजरतगंज की ओर डायवर्जन

  • सामान्य यातायात को परिवर्तन चौक से मेफेयर, अल्का तिराहा होते हुए हजरतगंज जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • यातायात को अशोक लाट कैसरबाग, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकंदरबाग और संकल्प वाटिका ओवरब्रिज के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।

2. केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हिन्दी संस्थान की ओर प्रतिबंध

केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हिन्दी संस्थान की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

वैकल्पिक मार्ग:स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकंदरबाग और संकल्प वाटिका ओवरब्रिज।

3. हिन्दी संस्थान से मेफेयर की ओर आवाजाही पर रोक

हिन्दी संस्थान से मेफेयर की ओर जाने वाले वाहन चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य पर जा सकेंगे।

4. मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा की ओर डायवर्जन

मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा।

वैकल्पिक मार्ग: लालबाग चौराहा, वाल्मीकि तिराहा, या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा।

5. अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इंडिया तिराहा के लिए बदलाव

  • अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इंडिया तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
  • वाहन मेफेयर तिराहा या वाल्मीकि तिराहा के जरिए अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।

6. बैंक ऑफ इंडिया तिराहा और लीला टॉकीज तिराहा से प्रतिबंधित मार्ग

इन दोनों स्थानों से अल्का तिराहा या कैथेड्रल स्कूल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक को नवल किशोर रोड और लॉरेंस टेरेंस कॉलोनी के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।

7. डनलप तिराहा का वैकल्पिक प्लान

डनलप तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया या अल्का तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।वाहन सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर गुजरेंगे।

8. हजरतगंज चौराहे का डायवर्जन

हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा और मेफेयर की ओर जाने वाले वाहन अब सिकंदरबाग या कैपिटल तिराहा होकर जाएंगे।

9. शाहनजफ रोड पर आवाजाही प्रतिबंधित

मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा और बैंक ऑफ इंडिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहे के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

सुझाव और एहतियात

  • ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाए गए इन डायवर्जन का पालन करें।
  • अपने गंतव्य के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
  • आवश्यक कार्यों के लिए समय से पहले घर से निकलें ताकि ट्रैफिक डायवर्जन का प्रभाव कम हो।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें