बड़ी खबरें

भारत ने ट्रंप के दावे को नकारा, विदेश मंत्रालय बोला- ऑपरेशन सिंदूर के बाद व्यापार पर नहीं हुई कोई बात एक घंटा पहले 70 देशों के रक्षा प्रतिनिधि को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सेना ने खोली पाकिस्तान की पोल एक घंटा पहले कानूनी पेशे में सच्चाई की कमी परेशान करती है:फेयरवेल में बोले CJI संजीव खन्ना एक घंटा पहले

देश में अव्वल रही यूपी की बेटी...इस ऊंचे पद पर जाना चाहती हैं सावी

Blog Image

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आते ही शामली जिले का नाम पूरे देश में रोशन हो गया है। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सावी जैन ने 500 में से 499 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि सिर्फ शामली जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण है।

छोटे शहर से बड़ी उड़ान

शामली के मोहल्ला शिव चौक निवासी सावी जैन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अंकित जैन स्थानीय स्तर पर फर्नीचर शोरूम चलाते हैं, जबकि उनकी माता कविता जैन एक गृहिणी हैं। सावी की यह उपलब्धि साबित करती है कि छोटे शहरों से भी देश के सर्वोच्च शैक्षिक मंच पर नाम रोशन किया जा सकता है।

मेहनत और मार्गदर्शन की मिसाल

अपनी सफलता का श्रेय सावी अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने बताया, "जब भी किसी विषय में उलझन होती थी, मेरे माता-पिता और शिक्षक मेरा मनोबल बढ़ाते और सही मार्गदर्शन करते थे।" सावी हर विषय को गहराई से समझने में विश्वास रखती हैं और एक तय समय के अनुसार नियमित पढ़ाई करती थीं, कठिन विषयों पर विशेष मेहनत करती थीं।

सिविल सेवा में जाने का सपना

अकेडमिक सफलता के साथ ही सावी का लक्ष्य और भी बड़ा है। वह आगे चलकर सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं। उनका कहना है, "मैं प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के लिए ज़मीन से जुड़कर काम करना चाहती हूं।"

स्कूल का डबल धमाका

सिर्फ सावी ही नहीं, बल्कि स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल ने इस बार CBSE परीक्षा में डबल उपलब्धि हासिल की है। कक्षा 10वीं में धैर्य गर्ग ने 97.6% अंक पाकर जिला टॉपर का खिताब हासिल किया है। वहीं 12वीं में सावी जैन ने 99.8% अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 पर रहकर स्कूल, परिवार और जिले को गौरवान्वित किया है।

जिले में खुशी की लहर

सावी की सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे जिले में जश्न का माहौल है। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें