बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 2 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 2 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 2 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 2 घंटे पहले

देश के बेटे ही देश में हिंसा फैलाने का कर रहे थे प्रयास...

Blog Image

भारत देश में जहां बचपन से ही बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने देश की रक्षा करने के बारें में सिखाया जाता है। उन्हें देश के शहीदों की कहानियों के बारें में बताया जाता है। वहीं बच्चे अगर बड़े होकर आंतकी घटनाओं को अंजाम देने लगें या फिर अपने ही देश को तबाह करने की कोशिश करने लगें तो देश का क्या होगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की ऐसा ही मामला झारखण्ड से सामने आया है। जिसमें एक युवक ने अपराध की दुनिया में कदम रखने के साथ साथ पिता की डांट पर आतंकवादियों के संगठन में शामिल हो गया। 

जी हां, आपको बता दे कि बीती रात दिल्ली पुलिस की टीम ने तीन आंतकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो देश में रहने के बावजूद भी देश में हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे थे। जिनकी पहचान शाहनवाज आलफ उर्फ सफीउज्जमा, अरशद वारसी और रिजवान अब्दुल हाजी अली की रुप में हुई है। 

ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज गिरफ्तार, एनआईए ने रखा था 3 लाख का इनाम  - पर्दाफाश

इनमें से शाहनवाज झारखंड के हजारीबाग, अरशद वारसी गढ़वा का रहना वाला है, और रिजवान लखनऊ के संआददतगंज के मोज्जनगर निवासी डॉ जियाउल के वहां का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन वह महज आठ दिन पहले ही किराये के घर में रहने आया था। परिवार में बीवी और दो बच्चें हैं, और आस-पड़ोस के मुताबिक रिजवान और उसके घर वाले कम ही बाहर निकलते थें। यहां तक की वह अधिकतर समान भी ऑनलाइन ही मंगाते थे। वहीं आस-पास के लोगों ने रिजवान को एक ही दो बार देखा है।

वहीं अगर हम शाहनवाज के बारें में बात करें तो बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी अच्छा था लेकिन करीब तीन साल पहले वह कुछ बुरी संगतों में पड़ गया। जिस कारण उसे जेल भी जाना पड़ा और जेल से छूटने के बाद उसनें दिल्ली जाकर आइएस को ज्वाइंन कर लिया।

इसी के साथ आपको बता दे कि अरशद भी एक अच्छे परिवार का रहने वाला बताया जा रहा है उनकी की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता वारिस खान काफी दुखी हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनके बेटे ने कैसे गुमराह होकर आतंक की दुनिया में कदम रख दिया। फिलहाल तीनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वांछित थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि शाहनवाज और अरशद का शैक्षणिक बैकग्राउंड काफी मजबूत है। वहीं मिली हुई जानकारी के मुताबिक वह जल्द ही राम मंदिर पर बमबारी करने की योजना बना रहे थे।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें