बड़ी खबरें

SIT ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज किया रेप केस, IPC के तहत हुई दूसरी FIR 11 घंटे पहले सपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट पर भगत राम मिश्रा को बनाया उम्मीदवार, कल करेंगे नामांकन 11 घंटे पहले बृजभूषण का टिकट कटा, पर कायम रहा दबदबा, पहलवान साक्षी मलिक बोलीं- देश की बेटियों की हुई हार 11 घंटे पहले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज, 20 मई को होगा मतदान 11 घंटे पहले लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक शासन में तैनात अधिकारी नहीं ले सकेंगे अवकाश, मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर ही मिल सकेगा अवकाश 11 घंटे पहले IPL 2024 के 50वें मैच में आखिरी गेंद पर जीता हैदराबाद, SRH ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया 11 घंटे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका रहीं मौजूद 8 घंटे पहले बरेली में गरजे सीएम योगी: कहा- गोकशी के बारे में सोचने वालों के लिए खोल दिए जाएंगे जहन्नुम के द्वार 3 घंटे पहले फतेहाबाद में स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, मंच पर भाषण के दौरान हुआ हमला 3 घंटे पहले

यूपी के लोकगीत - भाग 2

उत्तर प्रदेश हो या कोई अन्य राज्य हो यहाँ के लोकगीत हमेशा उसी क्षेत्र से जुड़े लोगो या क्षेत्रीय संस्कृति का बखान करने वाले होते हैं। ऐसा ही वीर रस से जुड़ा एक संगीत है-आल्हा।

आल्हा

आल्हा बुंदेलखंड क्षेत्र का एक बहुत प्रसिद्ध लोकगीत है। आल्हा की शुरुआत महोबा से हुई और आल्हा वीर रस से सराबोर होता है। यह लोकगीत महोबा जिले के 12वीं शताब्दी के वीर योद्धा आल्हा और ऊदल की वीरता की कहानी है। जो उत्तर भारत के घर-घर में गाया जाता है। दरअसल चंदेल राजा परमार की सेना में आल्हा और ऊदल नाम के दो सेनापति थे जो युद्ध कला में अद्भुत थे इनकी बहादुरी और युद्ध कला के चर्चे इतने ज्यादा फैले के उनके ऊपर जागनिक नामक दरबारी कवि ने पूरा काव्य परमार रासो नामक किताब में लिख डाला। कहा जाता इन दोनों योद्धाओं ने अलग-अलग 52 लड़ाइयां लड़ीं और सभी में विजयी हुए। यही नहीं पृथ्वीराज चौहान और उनकी सेना को भी इनकी लड़ाई से  काफी नुकसान पहुंचाया था। आल्हा-ऊदल को बुंदेलखंड के लोग भगवान की तरह पूजते हैं। आल्हा गीत को ब्रजभाषा, अवधी और भोजपुरी में भी गाया जाता है। आल्हा गीत की खास बात इनके लय में उतार चढाव होता है जैसे-जैसे वीर रस बढ़ता जाता है वैसे-वैसे गायन की गति और तेज होती जाती है। आज भी उत्तर प्रदेश में आल्हा को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है।

बिरहा

बात अगर बिरहा की करें तो बिरहा पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक लोकगीत है। जिसे प्रायः अहीर समुदाय के लोगो द्वारा गया जाता है। बिरहा बिरह शब्द से बना है जिसका मतलब होता है-वियोग। इन लोकगीतों में प्रायः  विरह का भाव होता है। यह भाव पति के विरह में उदास पत्नी की दशा का वर्णन करता है। बिरहा के शब्द इतने तीखे और चुटीले होते हैं की ये व्यक्ति की भावनाओं को झकझोर कर रख देते है इसीलिए बिरहा पूरे उत्तरप्रदेश में एक समय बहुत प्रसिद्ध हुआ था। बिहारी लाल यादव को बिरहा के जनक के रूप में माना जाता है और चूँकि यह गाजीपुर के निवासी थे इसलिए गाजीपुर से फैलते हुए बिरहा धीरे धीरे बिहार क्षेत्र में भी पहुँच गया। बिरहा आजकल भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी गया जाता है। दरअसल भारत से बिहार और उत्तरप्रदेश के जो मजदूर काम करने के लिए गिरमिटिया देशों में गए और वही के होकर रह गए और अपने साथ वो इन गीतों को भी ले गए। भले ही आज हम अपने इन लोक गीतों को भूल गए हो पर आज भी मॉरीशस सूरीनाम त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देशों में उत्तरप्रदेश और बिहार के ये गीत गाए जाते हैं।

 

अन्य ख़बरें