बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 13 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 13 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 12 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 12 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 12 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 12 घंटे पहले

यूपी पर्यटन में घरेलू पर्यटन का आंकड़ा 10 साल में दोगुना, विदेशियों के लिए आगरा बना पहली पसंद

Blog Image

उत्तर प्रदेश के  घरेलू पर्यटन का आंकड़ा बीते दस साल में दोगुना हो गया है जबकि इसी दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में पांच गुना कमी आयी है। यूपी के पर्यटन में वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, वृंदावन, आगरा, और मथुरा लोगों के पसंदीदा स्थल बन गए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव, मुकेश मेश्राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। वे हेरिटेज टूरिज्म और वाटर एडवेंचर को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उचित सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कोरोना महामारी के बाद अब पर्यटन उद्योग फिर से गति पकड़ रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही पहले कोरोना काल से पहले वाली स्थितियों में पहुंचा जा सकेगा।

आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में घरेलू पर्यटकों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या तेजी से घटी है। साल 2012 में घरेलू पर्यटकों की संख्या 16.94 करोड़ थी और विदेशी सैलानियों की संख्या 29.89 लाख थी। जबकि साल 2022 में घरेलू पर्यटकों की संख्या 31.70 करोड़ पहुंच गई और विदेशी सैलानियों का आंकड़ा केवल 6.48 लाख रह गया है।

इन आंकड़ों के मुताबिक आगरा उत्तर प्रदेश में विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय शहर रहा है। जहां 2012 में आगरा में 13.43 लाख विदेशी सैलानी आए थे, वहीं साल 2022 में भी यहां 3.45 लाख तक विदेशी पर्यटक विजिट किये हैं। विदेशी पर्यटकों के मामले में काशी (वाराणसी) हमेशा दूसरे नंबर पर रही है। जहां 2012 में 2.78 लाख और साल 2022 में 83,741 लोग ही पहुंचे हैं।

हालाँकि काशी घरेलू पर्यटन में सबको पीछे छोड़ रहा है। यहाँ साल 2022 में 7.12 करोड़ लोग, जबकि प्रयागराज में 2.55 करोड़ लोग, अयोध्या 2.39 करोड़ लोग, वृंदावन में 1.76 करोड़ लोग, आगरा 94 लाख और मथुरा 89 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं।

आकंड़ें बताते हैं कि पर्यटन के लिहाज से 2019 सबसे बेहतर वर्ष था। 2019 में उत्तर प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर 53.58 करोड़ लोग आए, जिनमें से 47.45 लाख विदेशी थे। विदेशी पर्यटकों के मामले में 2019 में 16.80 लाख विदेशी सैलानी केवल आगरा ही घूमने आए थे, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकार्ड था।

आपको बता दें कि उद्योग मंडल ‘एसोचैम’ और उसके सहयोगी ‘माई अतिथि डॉट ग्लोबल’ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में घरेलू पर्यटकों के आवागमन के मामले में उत्तर प्रदेश ने 10 करोड़ 97 लाख की संख्या के साथ देश में दूसरा स्थान हासिल किया था। जबकि साल 2022 में पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में करीब 190 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ कुल 31 करोड़ 79 लाख पर्यटक यूपी पहुंचे। दूसरी ओर, साल 2021 में मात्र 44,737 विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश आए थे, वहीं साल 2022 में 1350 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि के साथ यह आंकड़ा छह लाख 40 हजार हो गया।

 

 

 

 

 

अन्य ख़बरें