बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 21 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 21 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 20 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 20 घंटे पहले

World Cup 2023-भारत और पाक के बीच Modi Stadium में होगा मैच, देखें पूरी लिस्ट

Blog Image

वर्ल्ड कप-2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 6 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

जबकि वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला भी नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में ही होगा। आगामी मुकाबले 7 अक्टूबर-बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- धर्मशाला, 8- अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई, 9- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 हैदराबाद, 10-अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- धर्मशाला, 11-अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली, 12- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 - हैदराबाद, 13- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका - लखनऊ,14- अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - चेन्नई,15- अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान - अहमदाबाद,16- अक्टूबर -ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-2 -लखनऊ,17-अक्टूबर- साउथ अफ्रीक बनाम क्वॉलीफायर-1 -धर्मशाला,18- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान- चेन्नई के बीच होंगे। बाकि अन्य मैच भी शेड्यूल के हिसाब से होने है।  

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें