बड़ी खबरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज ओडिशा दौरा, कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर और जगतसिंहपुर में लोगों को करेंगे संबोधित 6 घंटे पहले लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली का दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा 6 घंटे पहले ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को फिर भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने का आदेश 6 घंटे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की आज आंवला में जनसभा, लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में मांगेंगे वोट 6 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 44वें मैच में लखनऊ के घर में राजस्थान को मिली 'रॉयल' जीत, संजू-ध्रुव ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारियां 6 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच भिड़ंत आज, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 6 घंटे पहले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की निकाली भर्ती, 16 मई 2024 है आवेदन करने की लास्ट डेट 6 घंटे पहले आज कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा में कहा- कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती 3 घंटे पहले

Birthday Special: जब साइना ने ओलंपिक में रचा था इतिहास..

Blog Image

(Special Story) आज भारतीय महिलाएं खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। कुश्ती से लेकर बैडमिंटन तक, कई महिलाओं ने खुद को साबित किया है। जब भी भारत के स्टार खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है,तो उनमें बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल का नाम जरूर आता है। भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का आज यानि 17 मार्च को 34वां जन्मदिन है। साइना ने बहुत कम उम्र में कई खिताब अपने नाम किए हैं। और देश का नाम रोशन किया है। साइना ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में यह कारमाना किया था। 

दुनिया भर में अपने टैलेंट का लोहा मनवाने वाली साइना के बारे में आइए कुछ और बाते जानते हैं।

साइना का जन्म-

साइना नेहवाल का जन्म आज ही के दिन साल 1990 में हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। साइना के पिता डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल और माता का नाम उषा नेहवाल है। साइना 8 साल की उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। वह अपनी मां के सपने को आगे बढ़ाना चाहती थी। साइना की मां भी एक स्टेट लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं।

साइना का करियर-

साइना नेहवाल महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी रह चुकी हैं। सायना के अलावा आज तक कोई भी अन्य भारतीय खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर सका है। महिला वर्ग में ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं।  वे 2015 में दुनिया की नंबर वन महिला खिलाड़ी भी बनीं। हालांकि 2015 में ऑल इंग्लैंड के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से वह हार गई थीं। इसी साल उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीता। इसके अलावा वह 2017 में यहां ब्रॉन्ज जीतने में भी सफल रही थीं। वे बीडब्ल्यूएफ के हर मेजर इवेंट में मेडल जीतने वाली इकलौती भारतीय हैं। उन्होंने 24 इंटरनेशनल टाइटल अपने नाम किए हैं। इसमें 11 सुपर सीरीज के टाइटल भी शामिल हैं। 

कराटे चैम्पियन भी हैं साइना-

कराटे चैम्पियन से बैडमिंटन में आईं साइना ने कई मौके पर भारत का मान बढ़ाया है।साइना कराटे में भी ब्लैक बेल्ट चैंपियन भी रही हैं। लेकिन, समय के साथ कराटे छोड़ बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उसके बाद साइना ने पीछे मुड़कर के नहीं देखा उन्होंने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं।

 

ओलंपिक में मेडल-

साइना ने अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने से शुरू की थी। वह भारत की सफल बैडमिंटन खिलाड़ियों (Badminton Player) में से एक हैं। जिन्होंने भारत (India) के लिए कई मेडल लाए हैं। साथ ही उन्होंने कई रिकार्ड्स भी अपने नाम किए हैं। नेहवाल ने साल 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जिसके साथ ही वह ओलंपिक में महिला या पुरुष किसी कैटेगरी में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2009 में इंडोनेशिया ओपन में सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल-
साइना नेहवाल का कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। साइना ने दो गोल्ड (2010 और 2018) सिंगल्स इवेंट और एक गोल्ड (2018) मिक्स्ड टीम में जीता है। सायना नेहवाल ने 2010 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला सिंगल्स का गोल्ड मेडल हासिल किया था। वह दो गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं। इसके अलावा साइना ने कॉमनवेल्थ में एक सिल्वर (2010) मिक्स्ड टीम और एक ब्रॉन्ज (2006) भी जीता है।

साइना के जीवन साथी-

भारत के सबसे लोकप्रिय खेल जोड़ों में से एक साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में शादी की थी। पारुपल्ली साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। पारुपल्ली कश्यप ने भी बैडमिंटन में काफी नाम कमाया है। एक-दूसरे के अलावा दोनों को ही बैडमिंटन से प्यार है।

पद्मभूषण से किया गया सम्मानित

साइना नेहवाल को  खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड, पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें