बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी 17 घंटे पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर 17 घंटे पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी 17 घंटे पहले

इन दिग्गजों को पीछे छोड़ बुमराह के सिर सजा ये ताज... बने साल 2024 के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार

Blog Image

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में अपनी घातक गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। ट्रेविस हेड, जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ बुमराह पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित सम्मान जीता है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और आर. अश्विन जैसे महान क्रिकेटर्स इस गौरवमयी सूची का हिस्सा बन चुके हैं।

साल 2024: बुमराह का सुनहरा दौर

बुमराह के लिए यह साल बेहद यादगार साबित हुआ। उन्होंने 21 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 86 विकेट लेकर अपना दबदबा कायम रखा।

  • 13 टेस्ट मैच: 71 विकेट
  • 8 टी20 इंटरनेशनल: 15 विकेट

टी20 विश्व कप 2024 में भारत की खिताबी जीत में बुमराह की अहम भूमिका रही। उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब भी जीता।

आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • राहुल द्रविड़: 2004
  • सचिन तेंदुलकर: 2010
  • आर अश्विन: 2016
  • विराट कोहली: 2017, 2018
  • जसप्रीत बुमराह: 2024

विश्व विजेताओं की सूची में बुमराह का नाम शामिल

  • 2010: सचिन तेंदुलकर
  • 2011: जोनाथन ट्रॉट
  • 2012: कुमार संगकारा
  • 2013: माइकल क्लार्क
  • 2014: मिचेल जॉनसन
  • 2015: स्टीव स्मिथ
  • 2016: आर अश्विन
  • 2017: विराट कोहली
  • 2018: विराट कोहली
  • 2019: बेन स्टोक्स
  • 2021: शाहीन अफरीदी
  • 2022: बाबर आजम
  • 2023: पैट कमिंस
  • 2024: जसप्रीत बुमराह

2024 में बुमराह की उपलब्धियां

  • आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
  • आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (दिसंबर)
  • आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2024)

जसप्रीत बुमराह ने अपनी मेहनत और जज्बे से इस साल भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए। अब क्रिकेट प्रेमी उनकी आगे की उपलब्धियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें