बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 12 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 12 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 12 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 12 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 12 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 12 घंटे पहले

हॉकी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में काशी के लाल ललित का चयन

Blog Image

हॉकी विश्व कप टीम का हिस्सा बनने की खुशी और उत्साह ओलंपियन ललित उपाध्याय के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। ललित ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम में उत्साह है। अपने ही देश में होने वाली हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता में टीम खाली हाथ नहीं रहेगी। टीम की तैयारी पूरी है और एक बार फिर से जीत दर्ज कर नया इतिहास रचेगी। 

शुक्रवार को बातचीत के दौरान ललित ने कहा कि जैसे ओलंपिक में भारतीय टीम ने 41 सालों के सूखे को खत्म किया, उसी तरह हॉकी विश्व कप में 1975 के बाद जीत दर्ज करके नया इतिहास लिखने उतरेगी। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे।

अपने खेल करियर में दो बार विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रह चुके ललित ने बताया कि ओलंपिक के बाद विश्व कप 2023 के लिए टीम में काफी बदलाव हुआ है। भारतीय हॉकी टीम सन 1975 का इतिहास एक बार फिर से दोहराएगी। 

ललित के गांव में जश्न का माहौल

ओलंपियन ललित का टीम में चयन की खबर मिलने के बाद उनके गांव भगतपुर में खुशी छा गई। उनके बडे़ भाई अमित उपाध्याय ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का एशियन चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिस तरह का प्रदर्शन रहा, उसे देख विश्व कप में पदक की उम्मीदें बढ़ी हैं। 

ललित बीते दो विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं इस बार तीसरा मौका मिला है तो कोई कोर कसर बाकी नहीं होगा, इस बार पदक पक्का है। ललित इससे पहले वर्ष 2014 में नीदरलैंड में और 2018 भुवनेश्वर में आयोजित हॉकी विश्व कप में खेल चुके हैं।

हालांकि इसमें भारतीय टीम को शीर्ष तीन टीमों में भी जगह नहीं मिल पाई थी। पिता सतीश उपाध्याय ने बेटे तीसरी बार विश्व हॉकी प्रतियोगिता में चयन पर खुशी जताते हुए कहा बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस बार भी टीम देश के लिए पदक लाएगी। 

ये हैं ललित की उपलब्धियां
अपने 15 साल से अधिक के करियर में तीन बार एशियन चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण और एक बार कांस्य पदक, विश्व लीग मैच में कांस्य पदक, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल में रजत, एशिया कप में स्वर्ण, एशियाई खेल में कांस्य और ओलंपिक में कांस्य पद जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं हिस्सा ले चुके है।

अन्य ख़बरें