बड़ी खबरें

पीएम मोदी आज कर्नाटक और महाराष्ट्र का करेंगे दौरा, पुणे में चार महायुति उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे मेगा रैली एक घंटा पहले अमेठी से स्मृति ईरानी आज करेंगी नामांकन, मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव के साथ करेंगी रोड-शो एक घंटा पहले आज सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ED की गिरफ्तारी को दी है चुनौती एक घंटा पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव की आज आगरा-हाथरस में चुनावी रैली, मायावती बदायूं में करेंगी जनसभा एक घंटा पहले IPL 2024 के 46वें मुकाबले में CSK ने SRH को 78 रनों से हराया, ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रनों की खेली शानदार पारी एक घंटा पहले आईपीएल 2024 के 47वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी टक्कर, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा मैच एक घंटा पहले नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी (NIA) ने एकेडमी फैकल्टी मेंबर के पदों पर निकाली भर्ती, 15 मई 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई एक घंटा पहले आईसीएआर – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR IARI) ने रिसर्च एसोसिएट (RA), सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) के पदों पर निकाली भर्ती , 12 मई 2024 तक कर सकते हैं आवेदन एक घंटा पहले शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SCI) ने सेक्रेटेरियल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 06 मई 2024 है आवेदन करने की अंतिम तारीख एक घंटा पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी समेत कई नेता रहे मौजूद 7 मिनट पहले

छठ पूजा का त्योहार 17 नवंबर से शुरू, लखनऊ में 110 घाटों पर होगी छठ पूजा, CM योगी भी होंगे शामिल

Blog Image

लोक आस्था का पर्व छठ पूजा का त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो रहा है।  इस बार छठ पूजा 19 नवंबर को होगी। इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। और इसी के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा। छठ पूजा के लिए देशभर के साथ ही लखनऊ में भी खास तैयारियां की गई हैं।

लखनऊ में 110 घाटों पर छठ पूजा-

छठ पूजा को लेकर लखनऊ में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस साल लखनऊ में सबसे बड़ी छठ पूजा लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। जबकि पूरे लखनऊ में कुल 14 लाख लोग छठ पूजा करेंगे। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि छठ पूजा का आयोजन छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट लखनऊ में 19 नवंबर और 20 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। आपको बता दें कि सूर्य उपासना का ये त्योहार बिहार के साथ ही साथ देश के कई भागों में मनाया जाता है।

सूर्य और छठी मैय्या की होती है पूजा-

चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्य और छठी मैय्या की पूजा की जाती है। इसमें रखा जाने वाला व्रत बेहद कठिन माना जाता है। क्योंकि इस व्रत को 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए रखा जाता है। इस वर्ष छठ पर्व की पूजा 17 नवंबर 2023 से शुरू हो रही है, जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। बिहार में यह पर्व विशेष तौर पर बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

संतान के लिए मताएं रखती हैं व्रत-

यह व्रत संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए किया जाता है। छठ पूजा का यह महापर्व चार दिन तक चलता है इसका पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होता है।  इस साल नहाय-खाय 17 नवंबर को है। खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। इस साल खरना 18 नवंबर को है।संध्या अर्घ्य का समय छठ पूजा पर सबसे महत्वपूर्ण तीसरे दिन होता है।  इस दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती घाट पर आकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके साथ ही चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य  देने के साथ ही व्रत का पारण का होता है। 

लखनऊ में घाटों पर की गई हैं विशेष व्यवस्था-

घाटों पर आने वाले व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। आने वाले सभी व्रतियों को के लिए खास व्यवस्था की गई है। छठ घाट की सफाई, गोमती नदी पानी की सफाई, सुशोभिता की रंगाई, घाट पर लगे टाइल्स की घिसाई आदि का काम पूरा हो गया है। छठ पूजा घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

 

गोमती तट पर सख्त सुरक्षा-

घाट पर लोगों के आने-जाने पर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिए पुलिस प्रशासन ने वनवे किया है। एकल दिशा मार्ग एक तरफ से लोग आएंगे और पूजा करके दूसरे तरफ से चले जाएंगे। गोमती नदी के अंदर स्टीमर जल पुलिस की व्यवस्था की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। वहां गोताखोर उपस्थित रहेंगे। छठ पूजा घाट को साफ सुथरा पानी मिले इसके लिए जाल डालकर और पानी में ब्लीचिंग पाउडर डालकर उसको साफ किया गया है। 

लक्ष्मण मेला मैदान में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम-

छठ पूजा में लक्ष्मण मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फिल्मी एवं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी। कार्यक्रम की शुरुआत 19 नवंबर को दोपरह 3 बजे से होगी। जो अगले दिन 20 नवंबर की सुबह 8 बजे तक चलेगा यानि करीब 28 घंटे तक विभिन्न भोजपुरी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इसमें पंकज केसरी, सुरेश शुक्ला, इंदु सोनाली, आलोक पांडेय, सुनील सरगम, उपमा पांडेय, अंकित सिंह, संजय लाल यादव, माधुरी वर्मा, संजू सिंह, अंगद राम समेत अन्य भोजपुरी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें