ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण राजनीति, हास्य और सामाजिक व्यंग्य से भरपूर हिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने चौथे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार जैसे चर्चित कलाकारों से सजी इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का प्रीमियर अब 24 जून 2025 को प्राइम वीडियो पर होगा। इस सीजन के ट्रेलर को हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें फुलेरा गांव के चुनावी माहौल की झलक दिखाई गई है। कहानी के केंद्र में हैं मंजू देवी (नीना गुप्ता) और क्रांति देवी (सुनीता राजवार), जो अगली ‘प्रधान’ बनने के लिए आमने-सामने हैं।
ट्रेलर में क्या है खास?
गांव में प्रधान पद को लेकर ऐसा माहौल बन गया है मानो पूरा फुलेरा चुनावी रणभूमि में तब्दील हो गया हो। प्रचार रैलियों के गीत, वादों की बौछार और जनता को साधने की जुगत – सब कुछ एकदम असली राजनीति की झलक देता है। इस बार शो के प्रमोशन को भी एक इंटरैक्टिव अंदाज़ में पेश किया गया। एक विशेष वेबसाइट www.panchayatvoting.com के ज़रिए दर्शकों को यह तय करने का मौका दिया गया कि शो कब रिलीज़ होगा। 6.5 मिलियन से ज्यादा वोट डालकर फैंस ने अपने पसंदीदा पक्ष — टीम मंजू देवी या टीम क्रांति देवी — को समर्थन दिया। इन्हीं वोट्स के आधार पर प्रीमियर डेट 2 जुलाई से बदलकर 24 जून कर दी गई।
निर्माण और कास्ट:
'पंचायत सीजन 4' को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन किया है दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने।
मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे:
जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी)
नीना गुप्ता (मंजू देवी)
रघुबीर यादव (बृज भूषण दुबे)
सुनीता राजवार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, पंकज झा
क्या है कहानी का सार?
इस बार भी कहानी फुलेरा गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पंचायत सचिव की भूमिका निभा रहे अभिषेक त्रिपाठी खुद को फिर एक बार गांव की जमीनी राजनीति में उलझा पाते हैं। हास्य और भावनाओं से भरपूर यह सीजन नई चुनौतियां, दिलचस्प घटनाएं और सामाजिक कटाक्ष से भरपूर होगा।
Baten UP Ki Desk
Published : 11 June, 2025, 5:10 pm
Author Info : Baten UP Ki