बड़ी खबरें

गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित, वडोदरा में करेंगे रोड शो 7 घंटे पहले नैनीताल के जंगल में लगी आग, रिहायशी इलाकों को खतरा, वायुसेना के M-I 17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा 7 घंटे पहले दूसरे चरण में यूपी-बिहार में सबसे कम वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में पड़े बंपर वोट 7 घंटे पहले लखनऊ में शहीद पथ पर आज शाम चार से रात नौ बजे तक नहीं चलेंगी बसें, रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन 7 घंटे पहले आईपीएल 2024 के 42वें मुकाबले में पंजाब ने किया ऐतिहासिक रन चेज, कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया 7 घंटे पहले आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा 44वां मुकाबला, शाम 7.30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 7 घंटे पहले ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने जूनियर/एसोसिएट कंसल्टेंट के 28 पदों पर निकाली भर्तियां, 10 मई 2024 तक कर सकते हैं आवेदन 7 घंटे पहले सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने विभिन्न कैटेगरी में कंसल्टेंट के पदों पर निकाली भर्तियां, 8 मई 2024 है फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 7 घंटे पहले पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने मत्स्य विस्तार अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, 13 मई 2024 है फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 घंटे पहले ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं: दुर्गापुर में हुई घटना 3 घंटे पहले

कई हीरोइनों से किया रोमांस, फिर भी 49 की उम्र में सिंगल हैं अक्षय

Blog Image

ताल, हलचल, हंगामा और रेस जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले अक्षय खन्ना आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या राय से लेकर कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। लेकिन आज भी वह सिंगल हैं। अक्षय खन्ना ने केवल  अपनी पर्सनल लाइफ में ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से..

अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 में सुपरस्टार विनोद खन्ना के घर हुआ था। सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के लिए फिल्मी दुनिया में एंट्री करना तो आसान रहा, लेकिन एक्टर का करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। अक्षय खन्ना  ने साल 1997 में अपने पिता विनोद खन्ना की फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 'हिमालय पुत्र' के बाद अक्षय खन्ना 'बॉर्डर' फिल्म में नजर आए। मल्टीस्टारर 'बॉर्डर' में अक्षय खन्ना अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे थे। 

अक्षय खन्ना का  फिल्मी सफर

अक्षय खन्ना ने बॉर्डर के बाद कई मूवीज में काम किया, जिसमें से कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप रहीं। एक्टर ने ऐश्वर्या राय के साथ 1999 में आई फिल्म ताल में किया, इसमें उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। इसके 2001 में आई 'दिल चाहता है' फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अक्षय खन्ना ने 'हमराज', 'हंगामा', 'हलचल', 'रेस' जैसी कई हिट फिल्में दीं। इसी के साथ उनकी फ्लॉप लिस्ट में भी कई मूवीज शामिल हैं। इसमें 'मोहब्बत', 'बॉर्डर हिन्दुस्तान का', 'दहक' और साल 2007 में 'सलाम ए इश्क', 'नकाब', 'गांधी माय फादर' उनकी तीन फिल्में एक साथ फ्लॉप हुईं।

अक्षय सपोर्टिंग रोल में दिखे अक्षय

जब लंबे समय बाद अक्षय खन्ना ने जब एक्टिंग की दुनिया में वापसी की तो वो लीड रोल नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल में नजर आए। 'ढिशूम' से अक्षय खन्ना ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। इसके बाद वो 'मॉम', 'इत्तेफाक', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में नजर आए। लेकिन इन फिल्मों में वह सपोर्टिंग किरदारों में ही नजर आए।  अक्षय को 'दृश्यम 2' से दोबारा चमकने का मौका मिला। इस फिल्म में भी वह सपोर्टिंग किरदार में ही दिखे। फिल्म तो हिट रही लेकिन एक्टर को इस फिल्म से भी कुछ खास फायदा नही मिला। 

जे. जयललिता को करना चाहते थे डेट

अक्षय खन्ना ने एक बार सिमी गरेवाल के चैट शो में इस बात का खुलासा किया था कि वह एक्ट्रेस और तमिलनाडु की पूर्व सीएम दिवंगत जे. जयललिता को डेट करना चाहते हैं।  कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी करने वाले थे, लेकिन एक्ट्रेस की मां चाहती थीं कि वो अपने करियर पर ध्यान दें और इस वजह से उनका रिश्ता टूट गया। अब अक्षय खन्ना 49 की उम्र में भी कुवारें हैं।

ऐश्वर्या के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस

साल 1999 में आई फिल्म 'ताल' में अक्षय खन्ना  ने ऐश्वर्या राय के साथऑनस्क्रीन रोमांस किया। और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। 

करिश्मा कपूर संग जुड़ा नाम

मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक अक्षय खन्ना का एक समय पर करिश्मा कपूर के साथ नाम जुड़ा था। कहा जाता है कि विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय खन्ना की शादी करिश्मा कपूर से करवाना चाहते थे। विनोद ने करिश्मा के पिता रणधीर कपूर से बात भी की थी। लेकिन करिश्मा की मां ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। 

अक्षय खन्ना की कुछ सुपरहिट फिल्में

साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में  अक्षय खन्ना ने शानदार अभिनय किया। ये फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद अक्षय खन्ना की फिल्म 'ताल' आई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा अक्षय खन्ना ने 'दिल चाहता है', 'हंगामा', 'रेस', 'हलचल', 'हमराज', 'दृष्यम 2', 'नो प्रोबलम' जैसी कई सफल फिल्में कीं।

अन्य ख़बरें