बड़ी खबरें

रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ: सीएम योगी बोले- पहले गांव के गांव करते थे पलायन, अब प्रदेश में ही मिल रही नौकरी एक महीने पहले अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामानों पर लगेगा 50% का भारी टैरिफ, श्रम आधारित उद्योगों पर होगा असर एक महीने पहले भारत में बनकर 100 देशों में जाएगी e-Vitara SUV, पीएम मोदी ने कार को दिखाई हरी झंडी एक महीने पहले

21वीं बार कांस में पहुंची ऐश्वर्या, लुक हुआ वायरल

Blog Image

फ्रांस में चल रहे 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2023) में ऐश्वर्या रॉय गुरुवार को शामिल हुईं। कांस के रेड कार्पेट पर उतरते ही ऐश्वर्या के लुक ने सभी को खूब प्रभावित किया। ऐश्वर्या को लोग एक टक देखते रहे।  ऐश्वर्या ने अपने एलिगेंट लॉन्ग ट्रेल वाली बड़ी सी हुडी के साथ सिल्वर एंड ब्लैक गाउन पहना था। इसे Sophie Couture ने डिजाइन किया है। ऐश्वर्या का ये लुक देखते-ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक चर्चा का विषय बन गया लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे।  

ऐश्वर्या लगातार 21 साल से कांस में हो रही हैं शामिल- आपको बता दे कि ऐश्वर्या लगातार 21  साल से  कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं। उन्होंने 2002 में कांस में डेब्यू किया था। फिल्म देवदास की सक्सेस के बाद ऐश्वर्या  पहली बार शाहरूख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इसके साथ ही वो 2003 में बतौर ज्यूरी भी कांस में  शामिल हुई थीं।  16 मई से शुरू हुए कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2023) में  सारा अली खान से लेकर ईशा गुप्ता और मृणाल ठाकुर तक कई भारतीय सितारों ने वॉक किया है। 

ऐश्वर्या का लुक हुआ वायरल, मीम्स की बाढ़- कांस के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के उतरते ही उनका लुक वायरल हो गया। जहां उनके फैंस ने उनके लुक की तारीफ की वहीं कुछ लोगों को ऐश्वर्या का ये लुक कतई नहीं भाया और उन्होंने तरह-तरह की बातें लिखनी शुरू कर दीं।  कई लोग उनकी तुलना गिफ्ट रैप से कर रहे हैं तो किसी ने कहा कि वो कोई मिल गया के के जादू की तरह नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर ढेर सारे मीम्स  बनाए जा रहे हैं।  आपको बता दे कि कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2023) की शुरूआत 16 मई से हुई थी जो 28 मई तक चलेगा 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें