बड़ी खबरें

सीबीआई ने सीतापुर में इंडियन बैंक के मैनेजर और बिचौलिए को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा, आरोपी किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज मंजूर कराने के बदले मांग रहे थे 13 हजार रुपये11 घंटे पहले 6 दिसंबर से शुरू होगा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल, अयोध्या से आएं सन्त रोज करेंगे सुंदरकांड का पाठ और आरती11 घंटे पहले यूपी के स्टार्टअप अब आस्ट्रिया में भी करेंगे बिजनेस, जल्द ही आस्ट्रिया की टीम यूपी के 20 स्टार्टअप का करेगी चयन14 घंटे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए शुरु की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार 22 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन14 घंटे पहले अब पीपीपी मॉडल पर चलाए जाएंगे तकनीकी संस्थान, राज्य सरकार ने चार पॉलिटेक्निक व तीन ITI के लिए तय की एजेंसियां14 घंटे पहले सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, कहा- कुंभ मेला के पहले पूरी करा लें NHAI की सभी परियोजनाएं, 2025 में कुंभ मेले का होगा आयोजन14 घंटे पहले मिजोरम में आज विधानसभा की 40 सीटों के पर होगी कांउटिंग, देखते हैं किसे मिलेगी सत्ता और कौन होगा बेदखल14 घंटे पहले पीएम मोदी आज करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, नौसेना दिवस समारोह में होंगे शामिल, साथ ही शिवाजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली 35 सीटें, भाजपा ने 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस के उम्मीदों पर फेरा पानी14 घंटे पहले मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर किया कब्जा, कांग्रेस ने 66 सीटें पाकर किया हार का सामना, लाडली बहन योजना ने किया कमाल14 घंटे पहले

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, पहली बार GDP 4 ट्रिलियन डॉलर के पार

Blog Image

Baten UP Ki Desk

19 November, 2023, 2:00 pm

भारत वासियों के के लिए खुशखबरी है। भारत की अर्थव्यवस्था पहली बार 4 ट्रिलियन  डॉलर के पार निकल गई है।  इसके साथ ही भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के काफी करीब पहुंच गया है। यह 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य पाने की दिशा में काफी अहम मील का पत्थर है। 

देर रात भारत को मिली सफलता-

जीडीपी लाइव के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने यह मुकाम 18 नवंबर को देर रात में हासिल किया है। 18 नवंबर 2023 को रात के करीब साढ़े 10 बजे भारत की जीडीपी पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गई। इसके साथ ही अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बेहद करीब पहुंच गया है। चौथे पायदान पर मौजूद जर्मनी और भारत की जीडीपी के बीच का अंतर अब बहुत की कम बचा है।

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं-

मौजूदा समय में अभी अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था का मौजूदा आकार  26.7 ट्रिलियन डॉलर है। उसके बाद  19.24 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ चीन दूसरे स्थान पर है। 4.39 ट्रिलियन डॉलर के साथ जापान तीसने नंबर पर है जबकि जर्मनी 4.28 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ चौथे स्थान पर है। अब भारत भी जर्मनी के बेहद करीब पहुंच गया है।

भारत ने 2027 तक 5 ट्रिलियन का रखा है लक्ष्य-

भारत सरकार ने देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए खाका तैयार किया है। यह सरकार के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा था कि भारत  2027 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए न सिर्फ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, बल्कि भारत की जीडीपी का साइज 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाएगा। गौरतलब हो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भी इस तरह का अनुमान दे चुका है।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें