बड़ी खबरें

आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक: जाति जनगणना पर जोर, पीएम पेश करेंगे सरकार का एजेंडा 2 घंटे पहले पत्रकारों से मारपीट किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस 2 घंटे पहले शशि थरूर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अमेरिका, कांग्रेस सांसद बोले- मैं पूरे तीन दिन के लिए तैयार 2 घंटे पहले पंजाब का यूट्यूबर गिरफ्तार, PAK के लिए जासूसी का आरोप: 3 बार पाकिस्तान गया, ISI एजेंट्स के संपर्क में था 2 घंटे पहले देश के 27 राज्यों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट: 4302 एक्टिव केस, 44 मौतें 2 घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM मार्ल्स और राजनाथ सिंह की मुलाकात; सैनिकों को दी श्रद्धांजलि 2 घंटे पहले

सीएम योगी ने आज 3,357 करोड़ की 424 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, महिलाओं को बांटे चेक

Blog Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज के सोराव में आयोजित भाजपा काशी प्रान्त अनुसूचित जाति महासम्मेलन में 3,357 करोड़ की 424 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक देकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही छह माह के बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया। 

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार अनुसूचित जाति के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करने के साथ साथ अनुसूचित जाति के लोगों को सशक्त बनाने का भी काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार में यूपी का विकास तेजी के साथ हो रहा है।

छह माह की बच्ची का कराया अन्नप्राशन-

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के नाम से विकसित कर दलितों का सम्मान बढ़ाया है। इसके अलावा वाल्मीकि और संत रविदास के जन्म स्थान को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कृति सोरांव के रामपुर मल्हुआ गांव के अनुसूचित जाति के अर्जुन सरोज की बेटी हैं। योगी ने मंच पर बुलाकर कृति को टीका लगाया और अपने हाथों से खीर खिलाया।

इस दौरान महासम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. महेंद्रनाथ पांडेय, रविंद्र मणि त्रिपाठी, रामगोपाल यादव, रमापति त्रिपाठी, और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें