बड़ी खबरें

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी 21 घंटे पहले अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का 'नमस्कार', कहा- ऐसा लग रहा जैसे बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं 21 घंटे पहले SCO में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से नहीं मिले राजनाथ:साझा दस्तावेज में पहलगाम हमले का जिक्र नहीं 20 घंटे पहले नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत 20 घंटे पहले

UPSC में यूपी के युवाओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

Blog Image

यूपीएससी (UPSE) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा- 2022 में यूपी के युवाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसमें ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल किया है। जबकि बरेली की स्मृति मिश्रा को ऑल इंडिया चौथी रैंक मिली है। आपको बता दें कि इशिता किशोर ने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। वहीं अयोध्या की रहने वाली विदुषी सिंह ने 13वी रैंक हासिल की है। इसके अतिरिक्त लखनऊ (Lucknow) के अनुभव को 34वीं, मनन को 46वीं, गौरी प्रभात को 47वीं रैंक मिली है।  

रायबरेली के अर्णव तो गोंडा के ईशान ने पाई सफलता 

यूपीएससी (UPSE) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा - 2022 में रायबरेली के अर्णव मिश्र को 56 वी रैंक, गोंडा की वैष्णवी पाल को 62वीं, लखनऊ की अनुजा को 80वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं बहराइच के अमित गुप्ता को 246वीं, गोंडा के ईशान अग्रवाल को 409वीं, हरदोई के रहने वाले आयुष को 180वीं रैंक हासिल हुई है। बता दें कि सुल्तानपुर के शुभम मिश्र 688 वां स्थान हासिल किया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें