बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 21 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 21 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 21 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 21 घंटे पहले

देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है रंगों का पर्व होली, PM मोदी और CM योगी ने दी बधाई

Blog Image

देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग रंगों में सराबोर नज़र आ रहे हैं। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

सभी धर्म के लोग मनाते हैं होली-

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। यह रंगों और उत्सव का त्योहार है। न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़ों में भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साहित रहते हैं। होली का त्योहार सभी धर्म के लोग बड़े प्रेम से मनाते हैं। इस दिन सभी लोगों के घर पर कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं। इन पकवानों में गुजिया ट्रेडिशनल डिश होती है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक में मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे के साथ जमकर रंग और गुलाल खेलते हैं।

लखनऊ में शनिवार से ही शुरू हो गई होली- 

लखनऊ में होली का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका हो यहां शनिवार से ही स्कूल से लेकर कॉलेज और सरकारी कार्यालय में होली मनाई जा रही है। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। नगर निगम मुख्यालय, परिवहन निगम समेत कई जगहों पर होली मनाई गई। इस दौरान होली का राजनीतिक रंग भी दिखने लगा है।

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मनाई होली- 

बीजेपी नेता और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने ठाकुरगंज स्थित सेंट जोसफ स्कूल में होली मनाई। यहां लट्ठमार होली खेली गई।इसके अलावा नीरज बोरा, पार्षद अन्नू मिश्र, पार्षद चंद्र बहादुर सिंह, पार्षद मनीष रस्तोगी और स्कूल के फाउंडर अनिल अग्रवाल सहित तमाम लोग हुए शामिल रहे। नगर निगम कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के साथ होली मनाई।

विदेशों में भी मनाई जाती है होली-

होली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को एकजुट होने और एक साथ खुशी मनाने का अवसर प्रदान करता है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि हमें हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए लड़ना चाहिए। होली का त्योहार न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में भी मनाया जाता है। अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में, भारतीय समुदाय होली का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें