बड़ी खबरें

सीबीआई ने सीतापुर में इंडियन बैंक के मैनेजर और बिचौलिए को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा, आरोपी किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज मंजूर कराने के बदले मांग रहे थे 13 हजार रुपये12 घंटे पहले 6 दिसंबर से शुरू होगा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल, अयोध्या से आएं सन्त रोज करेंगे सुंदरकांड का पाठ और आरती12 घंटे पहले यूपी के स्टार्टअप अब आस्ट्रिया में भी करेंगे बिजनेस, जल्द ही आस्ट्रिया की टीम यूपी के 20 स्टार्टअप का करेगी चयन15 घंटे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए शुरु की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार 22 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन15 घंटे पहले अब पीपीपी मॉडल पर चलाए जाएंगे तकनीकी संस्थान, राज्य सरकार ने चार पॉलिटेक्निक व तीन ITI के लिए तय की एजेंसियां15 घंटे पहले सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, कहा- कुंभ मेला के पहले पूरी करा लें NHAI की सभी परियोजनाएं, 2025 में कुंभ मेले का होगा आयोजन15 घंटे पहले मिजोरम में आज विधानसभा की 40 सीटों के पर होगी कांउटिंग, देखते हैं किसे मिलेगी सत्ता और कौन होगा बेदखल15 घंटे पहले पीएम मोदी आज करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, नौसेना दिवस समारोह में होंगे शामिल, साथ ही शिवाजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली 35 सीटें, भाजपा ने 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस के उम्मीदों पर फेरा पानी15 घंटे पहले मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर किया कब्जा, कांग्रेस ने 66 सीटें पाकर किया हार का सामना, लाडली बहन योजना ने किया कमाल15 घंटे पहले

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी: भाग2

Blog Image

Baten UP Ki Desk

21 June, 2023, 4:01 pm

1. उत्तर प्रदेश में बहने वाली निम्नलिखित नदियों में से किसका / किनका उद्गम स्थल हिमालय में है?

  1. शारदा
  2. बेतवा
  3. गोमती
  4. रामगंगा

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें-

  1. 1 एवं 3
  2. 2, 3 एवं 4
  3. 1 एवं 4
  4. 1, 2 एवं 3

2. उत्तर प्रदेश के संबंधित निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  1. उत्तर हड़प्पा युग से संबद्ध अवशेषों की प्राप्ति - हुलास (मेरठ)
  2. लगभग 8000 ई.पू. की  मध्य पाषाणयुगीन सभ्यता के साक्ष्य - सराय नाहरराय (प्रतापगढ़)
  3. विष्णु का दशावतार मन्दिर - देवगढ़ (ललितपुर)
  4. कपास उत्पादन के साक्ष्य - आलमगीरपुर (मेरठ) 


3. निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. पूर्वी यमुना नहर उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर
  2. शारदा नहर, उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है।

कूट-

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 तथा 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2

4. गोमती नदी किस स्थान पर गंगा नदी से मिल जाती है?

  1. गाजीपुर
  2. जौनपुर
  3. बलिया
  4. सुल्तानपुर

5.निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति सोनभद्र में नहीं पायी जाती है?

  1. पहरिया
  2. सहरिया
  3. बैगा
  4. खरवार

1 . Ans- (c)
गोमती नदी का उद्गम स्थल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का दलदली क्षेत्र है। बेतवा नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से निकलती है तथा हमीरपुर के निकट यमुना से मिल जाती है। रामगंगा एवं शारदा नदियों का उद्गम हिमालय से होता है।
2. Ans- (a)

  • हुलास सहारनपुर जिले में स्थित है। यहाँ से उत्तर हड़प्पा युग से सम्बद्ध अवशेषों की प्राप्ति हुई है।
  • सराय नाहर राय प्रतापगढ़ जिले में स्थित है। यहाँ उत्खनन में लगभग 8000 ई.पू. की मध्यपाषाणयुगीन सभ्यता के साक्ष्य मिले हैं। 
  • देवगढ़ ( ललितपुर जिला) में गुप्तकालीन हिन्दू मंदिर एवं मूर्तियों के साक्ष्य मिले हैं। इनमें विष्णु का दशावतार मन्दिर सर्वाधिक उल्लेखनीय है।
  • आलमगीरपुर मेरठ के समीप हिंडन नदी के किनारे स्थित है। यह स्थल उत्तर हड़प्पा सभ्यता का केन्द्र भी था। आलमगीरपुर से कपास उत्पादन के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

3.  Ans- (c)
प्रश्नगत दिए गए दोनों कथन सत्य हैं।
पूर्वी यमुना नहर उ.प्र. की सबसे पुरानी नहर है। इसका निर्माण 1830 में किया गया था। यह फैजाबाद (सहारनपुर) नामक स्थान पर यमुना के बायें किनारे से निकाली गयी है। इसकी कुल लम्बाई 1440 किमी है। यह शाहजहाँ द्वारा खुदवायी गयी थी। शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है। जिसका निर्माण 1920 से 1928 के बीच हुआ। यह चम्पावत के वनवासा (उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व नेपाल की सीमा पर ) नामक स्थान पर शारदा (काली या महाकाली) नदी से निकलती है।
4. Ans- (a)

गोमती एक स्थलीय नदी है जिसका उद्गम स्थान पीलीभीत का दलदली क्षेत्र (फुल्हर झील) है। पीलीभीत से यह शाहजहाँपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर आदि जिलों में बहती हुई गाजीपुर के निकट कैथी नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती हैं। इसकी लम्बाई 940 किमी है। 
5. Ans- (b)

पहरिया, बैगा तथा खरवार जनजातियाँ सोनभद्र में पायी जाती हैं जबकि सहरिया जनजाति ललितपुर में पायी जाती है।

अन्य ख़बरें