बड़ी खबरें

'संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका 13 घंटे पहले 25 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्रों पर अतिक्रमण, MP और असम में सबसे ज्यादा 13 घंटे पहले IIT गुवाहाटी ने विकसित की बायोचार तकनीक, अनानास के छिलके-मौसमी के रेशे साफ करेंगे पानी 13 घंटे पहले बेहद खतरनाक जलवायु प्रदूषक है ब्लैक कार्बन, मानसून प्रणाली में उत्पन्न कर रहा है गंभीर बाधा 13 घंटे पहले संपत्ति का ब्योरा न देने वाले आईएएस अफसरों को करें दंडित, संसदीय समिति ने की सिफारिश 13 घंटे पहले 'राष्ट्र को मजबूत बनाती भाषाएं...,' सीएम योगी बोले- राजनीतिक हितों के लिए भावनाओं को भड़का रहे नेता 13 घंटे पहले

अयोध्या की सरयू पर वाराणसी की तरह चलेंगे क्रूज और हाउस बोट

Blog Image

भगवान राम की नगरी अयोध्या काशी की तरह ही आस्था के साथ ही पर्यटन के केंद्र के तौर पर विकसित होगी। यूपी की योगी सरकार अयोध्या नगरी को आस्था के साथ-साथ पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर रही है। अब जल्द ही अयोध्या की सरयू नदीं पर वाराणसी की तरह क्रूज और हाउस बोट सर्विस शुरू की जाएगी। पहला क्रूज अक्टूबर में जबकी 2  क्रूज और हाउस बोट जनवरी में सरयू में उतारे जाएंगे। क्रूज में सरयू की सैर के अलावा हाउस बोट में नाइट स्टे की फैसिलिटी भी होगी।

अयोध्या नगर निगम ने दो कंपनियों के साथ MOU किया साइन-
दुबई में क्रूज चलाने वाली कंपनी ने अयोध्या नगर निगम के साथ MOU साइन किया है। इसमें 18 करोड़ की लागत से 2 क्रूज और 2 हाउस बोट सरयू में नया घाट से गुप्तार घाट के बीच चलाई जाएंगी। अयोध्या क्रूज लाइंस के डायरेक्टर मनोज अरोड़ा के मुताबिक दोनों क्रूज का नाम 'पुष्पक विमान' रखा गया है। जबकि हाउस बोट का नाम 'कनक महल' रखा गया है।  क्रूज यानी पुष्पक विमान का निर्माण दुबई में हो रहा है। मनोज अरोड़ा का कहना है कि हमारी कोशिश है कि पर्यटकों को ये सुविधा दिसंबर महीने तक उपलब्ध करा दी जाए।
आपको बता दें कि हाउस बोट में 8-12 कमरे होंगे इसके साथ ही 20-25 यात्रियों की कैपिसिटी होगी। इसमें पर्यटक नाइट स्टे भी कर सकेंगे। बोट पूरी तरह वातानुकूलित होगी तथा सोलर पैनल से संचालित होगी। वहीं क्रूज में 2 मंजिल होंगी और 150 लोगों की क्षमता होगी।

2 घंटे में होगा सरयू विहार- 
जानकारी के मुताबिक क्रूज में पर्यटकों को 2 घंटे में सरयू विहार कराया जाएगा। इसमें 15 मिनट का एक कलचरल इवेंट भी होगा इसके लिए आपको 900 से 1200 रुपए चुकाने होंगे। पर्यटकों को लंच और रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। इसके साथ ही क्रूज और हाउसबोट में ऑडियो-वीडियो सिस्टम के जरिए रामनगरी की संस्कृति व इतिहास से पर्यटकों को रूबरू कराया जाएगा। साथ ही भगवान राम पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। पर्यटन विभाग का मानना है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में क्रूज सर्विस इसको सपोर्ट करेगी और अयोध्या में पर्यटन बढ़ेगा।

अन्य ख़बरें