बड़ी खबरें

दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल कर पोस्ट की तस्वीर 18 घंटे पहले स्वाती मालीवाल केस में विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 18 घंटे पहले IPL 2024 का गणित, CSK बाहर, RCB प्लेऑफ में पहुंची, आज RR-SRH में से कोई एक टॉप-2 में करेगा फिनिश 18 घंटे पहले यूपी में पहली बार चुनाव में कोई बाहुबली नहीं, कभी एक साथ थे 16 विधायक-सांसद 18 घंटे पहले AI और साइबर सिक्योरिटी से कर सकेंगे पार्ट टाइम M.Tech, लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 विषयों में पार्ट टाइम M.Tech की सुविधा 18 घंटे पहले पांच साल में लखनऊ आज सबसे गर्म, 45 डिग्री अधिकतम तापमान, अभी चलती रहेगी हीटवेव 18 घंटे पहले एम्स (AIIMS) रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 45 वर्ष, 65 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी 18 घंटे पहले रेलवे में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 वर्ष, सैलरी 2 लाख से ज्यादा 18 घंटे पहले यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्रों में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, उल्लंघन के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 17 घंटे पहले प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर 15 घंटे पहले प्रतापगढ़ में सीएम योगी की जनसभा, कहा- सपा और कांग्रेस लगाना चाहती है औरंगजेब का जजिया कर 14 घंटे पहले

इन तरीकों से सेहत को रख सकते हैं सलामत..

Blog Image


(Special story) हमेशा से ये कहा जाता रहा है कि सेहत ही सबसे बड़ा खाजाना है। क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य हमारे जीवन के लिए वरदान माना गया है। अगर हमारा शरीर स्वस्थ और मजबूत होगा तो, शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। लेकिन आज के समय में इस भागडौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत के लिए बिल्कुल सतर्क नहीं हैं और न ही उनकी लाइफस्टाइल ठीक है। लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलावों की मदद से आप न सिर्फ सेहतमंद बने रह सकते हैं बल्कि बढ़ती उम्र को भी थामे रख सकते हैं। इसीलिए वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर साल 7 अप्रैल को 'वर्ल्ड हेल्थ डे' यानि 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है। 

इस दिन WHO सहित कई स्वास्थ्य संस्थानों में वर्ल्ड हेल्थ डे सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें सेमिनार, भाषण, डिबेट के माध्यम से लोगों को हेल्थ के बारे में समझाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना दिवस के दिन मनाया जाता है। यह दिन विभिन्न देशों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग करने और एक दूसरे से सीखने के लिए प्रोत्साहित करता है। और साथ ही लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी जाए यही इस दिन का खास उद्देश्य है। आखिर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का क्या इतिहास है? इसका क्या महत्व है इन सभी बातों के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।

क्या है वर्ल्ड हेल्थ डे का इतिहास?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 1948 में हुई थी।  जिसके 2 साल बाद यह तय किया गया कि लोगों को गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाए। सन 1950 में पहली बार 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया था। तब से अभी तक हर साल इस दिन को स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य यही रहा है कि लोगों को बीमारियों के बारे में बताएं और उसे कैसे बचाव करें इसके बारे में जानकारी दें।

क्या है  वर्ल्ड हेल्थ डे 2024 की थीम?

वर्ल्ड हेल्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए हर साल एक थीम चुनी जाती है। इस साल 2024 में थीम का नाम 'मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार' दिया  गया है। इस थीम के जरिए सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए समझाया जायेगा। 

 क्या है वर्ल्ड हेल्थ डे का महत्व?

विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व स्वास्थ्य को मानव जीवन का आधार मानने में है. यह दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वास्थ्य केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहना है।  यह दिवस विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है. यह दिवस लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

माना जाता है कि मजबूत शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। अगर शरीर मजबूत रहता है तो व्यक्ति बड़ी उम्र में भी युवा जैसा दिखाई देता है। हालांकि बढ़ती उम्र को रोक पाना तो हमारे हाथ में नहीं, लेकिन इसके लक्षणों को कम करना जरूर हमारे हाथ में है। पर्याप्त नींद, बैलेंस डाइट, तनाव से दूरी और एक्सरसाइज ये बेसिक चीज़ें हैं, जिनकी मदद से आप बढ़ती उम्र को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। और हर व्यक्ति को कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए, जिससे आप हमेशा सेहतमंद बने रह सकते हैं। कुछ एक्सरसाइज जो आप कर सकते हैं..

योग-

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि योग लंबे समय तक जवां दिखने में मदद करता है। ऐसे आसन जिसमें पैर ऊपर सिर नीचे की तरफ होता है, इस तरह के आसनों से चेहरे की तरफ ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं। इसके अलावा कुछ खास तरह के फेशियल योग भी बढ़ती उम्र के असर को कम करने में प्रभावी होते हैं।

टहलना

रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना कुछ किलोमीटर टहलने से डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी के होने की संभावना एक तिहाई तक कम हो जाती है। टहलना भी फिट रहने के ईज़ी ऑप्शन्स में से एक है, जो शरीर को लंबे समय तक जवां रखने के साथ हार्ट को भी हेल्दी रखता है। 

कार्डियो-

हेल्दी और यंग स्किन के लिए कार्डियो करना बहुत ही अच्छा होता है। तैरना, साइकिल चलाना और डांस करना बेस्ट कार्डियो वर्कआउट्स में से एक है। इससे नेचुरल मूड बूस्टर हार्मोन एंडोर्फिन रिलीज होता है।

स्क्वॉट-
बढ़ती उम्र को थामने के लिए स्क्वॉट करना बेस्ट है। इस वर्कआउट को करने से मांसपेशियां मजबूत और टाइट बनी रहती है। एक्सरसाइज न करने वालों की मसल्स बढ़ती उम्र के साथ ढीली होने लगती है, जिस वजह से चेहरे और बॉडी को देखकर उम्र का पता लग जाता है।

पुशअप्स-

पुशअप्स मसल्स गेन के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है, जिसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं। अगर आप प्रॉपर पुशअप्स नहीं कर सकते, तो घुटने मोड़कर या दीवार के सहारे भी इसे कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से भी उम्र के असर को थामा जा सकता है। साथ ही इससे स्टैमिना भी बढ़ती है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपना सकते हैं ये तरीके -

अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना चाहिए। व्यायाम करें, ध्यान करें और संतुलित आहार लें। इसके साथ ही दिनभर में 3-4 लीटर पानी भी पीना चाहिए। ऐसे कामों से और ऐसे भोजन से बचें, जिनकी वजह से सेहत खराब हो सकती है।

अन्य ख़बरें