बड़ी खबरें

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव याचिका वापसी का फैसला टला, सभी पक्षों को नोटिस भेजने का आदेश 3 घंटे पहले प्रदूषण से हांफ रहा है उत्तर प्रदेश, पश्चिम में हालात ज्यादा खराब, झांसी-बरेली में हवा साफ 3 घंटे पहले दिवाली तक बिकेंगी 45 लाख से अधिक गाड़ियां,  तीन गुना बढ़ी पूछताछ, कंपनियां दे रहीं आकर्षक ऑफर 3 घंटे पहले बहराइच में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार, आशि‍यानों पर चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमण का चिह्नाकन कर लाल न‍िशान लगाए जाने से हड़कंप 3 घंटे पहले UP के आशा वर्करों को दीपावली से पहले इस तारीख को मिलेगा मानदेय, NHM कर्मचारियों के वेतन के भी निर्देश 3 घंटे पहले लखनऊ में सुपरमून के नजारे ने मोहा मन,14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखा चांद, टेलीस्कोप से सूरज के भी दर्शन 3 घंटे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बंद तिजाेरी में निकला हजारों साल पुराना खजाना, मिले सोने-चांदी के सिक्के 3 घंटे पहले 2025 के जेईई मेन्स एग्जाम पैटर्न में हुआ बदलाव, सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म, अब सभी 5 सवालों को हल करना होगा अनिवार्य 3 घंटे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती,19 नवंबर आवेदन की आखिरी तारीख, 40 साल तक के उम्मीदवार करें अप्लाई 3 घंटे पहले RAS-2024 के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, कुल 733 पद, राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 पदों के लिए निकाली वैकेंसी 3 घंटे पहले

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में देश के बुजुर्गों के लिए किया ऐलान, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

Blog Image

नई सरकार बनने के बाद 24 जून से 18वीं सोकसभा सत्र का आगाज हो चुका है। आज यानी गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने अपने अभिभाषण में कई बड़ी बातें कहीं। नीट पेपर लीक मामले  के जिक्र से लेकर सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही राष्ट्रपति ने देश के बुजुर्गों को खुशखबरी  देते हुए आयुष्मान योजना को लेकर राष्ट्रपति ने अहम ऐलान किया है।

बुजुर्गों को होगा सबसे ज्यादा फायदा-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अभिभाषण में कहा कि देश में 70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। सरकार ने बीते 10 सालों में कई सुधार भी किए हैं। इसके अलावा देश में पहली बार 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलने पर काम चल रहा है।

भाजपा ने घोषणा पत्र में किया था शामिल-

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने अपनाे चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि देश की जनता को आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख का उपचार रहेगा। इसके साथ ही 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी। यह एक तरह का हेल्थ इंश्योरेंस है। इसमें लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मिलता है। कार्ड की मदद से लाभार्थी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। इसका लाभ देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को मिलता है।

राष्ट्रपति ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही सरकार ने योग दिवस मनाया। योग और आयुष को बढ़ावा देकर भारत एक स्‍वस्‍थ वातावरण प्रदान कर रहा है। आने वाला समय ग्रीन ऐरा है। इसके लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। ग्रीन एनर्जी या ग्रीन मोबेलिटी, हर सेक्टर में काम जारी है।

महिलाओं बचत के लिए किया जा रहा प्रोत्‍साहित-

उन्होंने कहा कि देश में नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई है। सरकार द्वारा 3 लाख 80 हजार किमी से ज्यादा सड़कें बनाई गई हैं। 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए अभियान चलाया गया। किसानों की मदद के लिए 30 हजार महिलाओं को कृषि सखी बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इसके अलावा महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। 

अन्य ख़बरें