बड़ी खबरें

अफसरों की बार-बार दिल्ली दौड़ से सीएम योगी खफा... दी हिदायत, मंत्रियों से बोले-जिलों में करें समीक्षा 21 घंटे पहले लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में बनेगा रक्षा उत्पादों का टेस्टिंग सेंटर, कई गुना बढ़ जाएगी निर्यात की संभावना 20 घंटे पहले मॉरीशस में दिखा प्रधानमंत्री मोदी का जलवा, पीएम, डेप्युटी पीएम समेत पूरी कैबिनेट रही स्वागत में मौजूद, नेशनल डे में दिखेगी भारत की ताकत 20 घंटे पहले रमुंडों की माला पहनकर मणिकर्णिका घाट पहुंचे नागा साधु:डमरू वादन से शुरू हुआ रंगोत्सव, चिता-भस्म फेंककर मसाने की होली शुरू 20 घंटे पहले दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के:मेघालय का बर्नीहाट टॉप पर, दिल्ली सबसे पॉल्यूटेड कैपिटल; सबसे साफ ओशिनिया 20 घंटे पहले

पहली बार नहीं है USA से भारतीयों की बेदखली! पिछले 16 सालों में किया हजारों लोगों को किया डिपोर्ट, विदेश मंत्री ने बताए ये नियम

Blog Image

अमेरिका से 104 भारतीयों की डिपोर्टेशन पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी नियमों के अनुसार की गई है और हर साल अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का यह सिलसिला जारी रहता है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह भारतीयों के लिए एक जरूरी कदम था, क्योंकि ये लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे और अमानवीय हालात का सामना कर रहे थे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि डिपोर्टेशन कोई नई घटना नहीं है, बल्कि यह एक नियमित प्रक्रिया है जो समय-समय पर होती रही है।

अमेरिका से 15,652 भारतीयों की डिपोर्टेशन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका से भारतीयों की डिपोर्टेशन पहली बार नहीं हो रही है। पिछले 16 सालों में 15,652 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा गया है। जयशंकर ने कहा कि यदि कोई नागरिक अवैध रूप से विदेश में रह रहा है, तो उसे वापस भेजने का दायित्व सभी देशों का है। उन्होंने यह भी बताया कि 2009 से लेकर अब तक, अमेरिका से भारतीयों की डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जारी रही है। 2019 में सबसे ज्यादा 2042 भारतीयों को निर्वासित किया गया था।

अमेरिका ने 104 भारतीयों को भेजा भारत

5 जनवरी को अमेरिका ने 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजा था। ये लोग अमेरिकी मिलिट्री के C-17 विमान से अमृतसर भेजे गए थे, और उनके पैरों में चेन और हाथों में हथकड़ी थी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे विपक्ष ने संसद में हंगामा किया।

विपक्ष के सवाल और विदेश मंत्री का जवाब

  1. क्या सरकार को पता था कि भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है?

    • "हां, हमें पता था और हम ही इन लोगों के भारतीय होने की पुष्टि करते हैं।"
  2. भारतीय नागरिकों को हथकड़ी क्यों लगाई गई?

    • "अवैध प्रवासियों के लिए यह अमेरिकी सरकार की नीति है।"
  3. मोदी और ट्रम्प की यह कैसी दोस्ती, जो डिपोर्टेशन नहीं रोक पाई?

    • "यह पहली बार नहीं है, यह प्रक्रिया 2009 से जारी है।"
  4. भारतीय नागरिकों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया गया?

    • "हम अमेरिकी सरकार के साथ संपर्क में हैं ताकि उनके साथ कोई दुर्व्यवहार न हो।"
  5. क्या सरकार जानती है कि अमेरिका कह रहा है कि 7 लाख 25 हजार भारतीयों को निकाला जाएगा?

    • "हमारे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वापस लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर जानकारी प्राप्त करें। हम इस प्रक्रिया में सावधानी बरतेंगे।"

क्या है मामला?

अमेरिका से कथित अवैध भारतीय अप्रवासियों की डिपोर्टेशन पर गुरुवार को संसद में विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को अमेरिकी मिलिट्री का एक विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जिसमें अवैध रूप से रह रहे भारतीय थे। इस डिपोर्टेशन की घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी वॉशिंगटन यात्रा से कुछ दिन पहले हुई है।

निर्वासित भारतीयों का विवरण

वापस भेजे गए भारतीयों में 30 लोग पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, 3-3 महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से, और 2 लोग चंडीगढ़ से हैं। इनमें 19 महिलाएं और 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें