बड़ी खबरें

बस्तर में दो मुठभेड़ में 24 नक्सली मारे गए:बीजापुर में 20, कांकेर में 4 का एनकाउंटर 17 घंटे पहले

देश के 45% विधायक आपराधिक मामलों में लिप्त, इस राज्य में हैं 79 फीसदी MLA दागी!

Blog Image

देश में चुनाव सुधारों पर काम करने वाले NGO एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट ने राजनीति में बढ़ते आपराधिक प्रभाव पर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के 45% विधायक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। ADR ने 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 4123 विधायकों में से 4092 के चुनावी हलफनामों का विस्तृत विश्लेषण किया, जिसमें यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया।

आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा, सिक्किम में सबसे कम दागी विधायक

  • आंध्र प्रदेश: 174 में से 138 विधायक (79%) आपराधिक मामलों में शामिल।
  • सिक्किम: 32 में से सिर्फ 1 विधायक (3%) पर आपराधिक मामला।
  • TDP का रिकॉर्ड: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के 134 में से 115 विधायक (86%) आपराधिक मामलों में संलिप्त।

गंभीर आरोपों में फंसे 1205 विधायक

  • कुल 1861 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए।
  • 1205 विधायक हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामलों में आरोपी।
  • खराब स्कैनिंग के कारण 24 विधायकों का विश्लेषण नहीं हो सका, जबकि 7 सीटें खाली हैं।

127 विधायकों पर महिलाओं से जुड़े अपराध के आरोप

  • 54 विधायकों पर IPC की धारा 302 के तहत हत्या के आरोप।
  • 226 विधायकों पर IPC धारा 307 और BNS धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास के मामले।
  • 127 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों के केस।
  • इनमें से 13 विधायकों पर IPC की धारा 376 और 376(2)(n) के तहत बलात्कार के आरोप।

सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन?

  • सबसे अमीर CM: आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू (931 करोड़ रुपये की संपत्ति)।
  • सबसे गरीब CM: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति)।
  • एक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति: 52.59 करोड़ रुपये।
  • सभी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति: 1630 करोड़ रुपये।
  • भारत की प्रति व्यक्ति आय: 1.85 लाख रुपये।
  • एक मुख्यमंत्री की औसत वार्षिक आय: 13.64 लाख रुपये (राष्ट्रीय औसत से 7.3 गुना अधिक)।

राजनीतिक दलों को मिले चंदे का विश्लेषण

ADR की रिपोर्ट (17 फरवरी 2025) के अनुसार, राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे में भाजपा सबसे आगे रही।

भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा

  • भाजपा: ₹4340.47 करोड़ (सभी दलों को मिले कुल चंदे का 74.57%)
  • कांग्रेस: ₹1225.12 करोड़
  • AAP: ₹22.68 करोड़

कितना खर्च हुआ?

  • भाजपा ने अपनी इनकम का 50.96% (₹2211.69 करोड़) खर्च किया।
  • कांग्रेस ने अपनी इनकम का 83.69% (₹1025.25 करोड़) खर्च किया।
  • AAP ने ₹34.09 करोड़ खर्च किए, जो उसकी आय से अधिक था।

राजनीति में अपराध और पैसा हावी

ADR की रिपोर्ट बताती है कि देश में विधायकों पर आपराधिक मामलों की संख्या चिंताजनक रूप से अधिक है। साथ ही, राजनीतिक दलों की आय और खर्च में भी पारदर्शिता की कमी दिखती है। चुनाव सुधार की दिशा में सख्त नियमों और जागरूकता की जरूरत है ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके।

अन्य ख़बरें