बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

द वैक्सीन वॉर: वैज्ञानिकों और 130 करोड़ देशवासियों के संघर्ष का असल नजारा

Blog Image

भारत की पहली बायोसाइंस मूवी कही जाने वाली विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर लांच हो चुका है। यह फिल्म 28 सितम्बर को भारत में रिलीज होगी। फिल्म की प्रारंभिक स्क्रीनिंग वाशिंगटन डीसी में हुई और फिल्म निर्माता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। 'द वैक्सीन वॉर' पर आ रही शुरुआती समीक्षाओं पर  विवेक अग्निहोत्री ने कहा, कि इसे 'हर भारतीय इसे पसंद कर रहा है।' इस फिल्म को पसंद करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। 

आपको बता दें कि यह फिल्म COVID-19 के दौरान वैज्ञानिकों की जीत और 130 करोड़ देशवाशियों से जुड़ी है। यह मूवी उन सभी संघर्षों को दिखाने वाली है जो COVID-19 की लड़ाई के दौरान देश में लड़ा गया था। मूवी की शुरुआत एक ऐसी लैब से होती है जहां वैक्सीन तैयार की जाती है।
 
मूवी की कहानी यह दिखाने वाली है कि आज भारत ने दुनिया की सबसे सुरक्षित वैक्सीन बनाकर ऐसा एकाधिकार कायम कर लिया है जो भारत के वैक्सीन इतिहास की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि है। सबसे ख़ास बात इसे हमारी महिला वैज्ञानिकों ने बनाया है। विवेक अग्निहोत्री के मुताबिक लोग इंटरव्यू में महिला सशक्तिकरण की मीठी-मीठी बातें करते हैं लेकिन जब इस विषय की बात आती है तो कहते हैं 'वैक्सीन पर फिल्म कौन देखेगा, आज कल महिला प्रधान फिल्में कोई नहीं देखता। इसके बाद भी पल्लवी और मैंने इसमें पैसा और अपने जीवन के दो साल निवेश किए और हमने इस मूवी को बनाकर लोगो को गलत साबित किया। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें