बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा, गूफी पेंटल का मुंबई में निधन

Blog Image

महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले दमदार एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। पेंटल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।  बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सोमवार को 78 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया। एक्टर के परिवार ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि बेहद दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता मिस्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह अपने परिजनों के बीच अंतिम सांस ली पेंटल पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे उन्हें 31 मई को ही मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा।

हार्ट फेल होने के कारण हुआ निधन-
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक गूफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। उनकी मौत का कारण  हार्ट फेल होना बताया जा रहा है। गूफी पेंटल पिछले 10 दिनों से आईसीयू में भर्ती थे, जहां डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गूफी पेंटल की तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन आज सुबह उनकी हार्ट फेलियर से मौत हो गई।

महाभारत' से पेंटल घर-घर में हुए मशहूर-

गूफी पेंटल ने एक्टिंग करियर की शुरूआत तो फिल्मों से की थी लेकिन उनको असली पहचान दिलाई महाभारत ने जिसमें उन्होंने शकुनि मामा के रोल से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली। पेंटल ने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो 'जय कन्हैया लाल की' था। वहीं फिल्मों में गुफी पेंटल ने सुहाग, 'दिल्लगी, देस परदेस और दावा जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार भूमिका निभाई है। गूफी पेंटल के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ ही दशर्कों को गहरा सदमा लगा है।

फिल्मों से पहले आर्मी जवान थे पेंटल -
आपको बता कि गूफी पेंटल फिल्मों में आने से पहले आर्मी में एक जवान थे। उन्होंने एक इंटरव्‍यू में इसका जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि वो इंजीन‍ियर‍िंग की पढ़ाई कर रहे थे और तभी कॉलेज में आर्मी की भर्तियों के बारे में पता चला वह हमेशा से फौज में जाना चाहते थे और उन्होंने बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्ट‍िलरी में हुई थी।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें