बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 13 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 13 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 13 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 13 घंटे पहले

National Film Awards 2023: दर्शकों को भाये गंगूबाई, पुष्पा, मिमी और रॉकेट्री के एक्टर्स

Blog Image


साल 2021 के लिए 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। इस साल विभिन्न श्रेणियों के जूरी अध्यक्षों में फिल्म निर्माता केतन मेहता और वसंत एस साई और कवि और पत्रकार यतींद्र मिश्रा शामिल रहे हैं। 69वें नेशनल फिल्म पुरस्कार (69th National Film Festival) के विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई।  इस बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बाजी मारी साथ ही बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन को मिला है। इस पुरस्कार की लिस्ट तक पहुचें उससे पहले जान लेते हैं इस पुरस्कार का इतिहास। 

भारत में प्रसिद्ध राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साल 1954 में शुरू किया गया था। पुरस्कार सम्मान समारोह को भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इस पुरस्कार के जरिये सिनेमा जगत की हस्तियों को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया जाता है। जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा जाती है। अभी साल 2023 के समारोह में साल 2021 में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों की अलग-अलग कैटेगोरी वाले विजेताओं की घोषणा की गई। 

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार निर्देशक सुकुमार की "पुष्पा: द राइज़" के हीरो अल्लू अर्जुन को मिला।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी की हेरोइन आलिया भट्ट  और लक्ष्मण उटेकर की मिमी में कृति सेनन के प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया ।
  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता आर. माधवन द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित उनकी पहली निर्देशित जीवनी फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफ़ेक्ट ने।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म गोदावरी के लिए निखिल महाजन को दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता मिमी में कृति सेनन के साथ अभिनय करने वाले पंकज त्रिपाठी ने
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को दिया गया।
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का तमगा मिला आरआरआर को
  • राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार द कश्मीर फाइल्स के खाते में गया
  • बेस्ट चाइल्ट आर्टिस्ट का अवार्ड भाविन रबारी को छैलो शो के लिए
  • ओरिजनल का बेस्ट स्क्रीनप्ले शाही कबीर को नयट्टू के लिए
  • एडेप्टेड बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए मिला 

'

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें