बड़ी खबरें

दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल कर पोस्ट की तस्वीर 8 घंटे पहले स्वाती मालीवाल केस में विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 8 घंटे पहले IPL 2024 का गणित, CSK बाहर, RCB प्लेऑफ में पहुंची, आज RR-SRH में से कोई एक टॉप-2 में करेगा फिनिश 8 घंटे पहले यूपी में पहली बार चुनाव में कोई बाहुबली नहीं, कभी एक साथ थे 16 विधायक-सांसद 8 घंटे पहले AI और साइबर सिक्योरिटी से कर सकेंगे पार्ट टाइम M.Tech, लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 5 विषयों में पार्ट टाइम M.Tech की सुविधा 8 घंटे पहले पांच साल में लखनऊ आज सबसे गर्म, 45 डिग्री अधिकतम तापमान, अभी चलती रहेगी हीटवेव 8 घंटे पहले एम्स (AIIMS) रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 45 वर्ष, 65 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी 8 घंटे पहले रेलवे में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 वर्ष, सैलरी 2 लाख से ज्यादा 8 घंटे पहले यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्रों में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, उल्लंघन के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 7 घंटे पहले प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे अंदर 5 घंटे पहले प्रतापगढ़ में सीएम योगी की जनसभा, कहा- सपा और कांग्रेस लगाना चाहती है औरंगजेब का जजिया कर 5 घंटे पहले

यूपी में निवेश के लिए सीएम योगी से मिला जापानी प्रतिनिधिमंडल, कानपुर में एस्कॉर्ट कुबोटा फार्म इंस्टिट्यूट की होगी स्थापना!

Blog Image

उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने की नीतियों के चलते जापानी निवेशकों ने नए औद्योगिक निवेश को लेकर रुचि दिखाई है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी के नेतृत्व में जापानी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इसमें नए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में एस्कॉर्ट कुबोटा फार्म इंस्टिट्यूट की स्थापना को लेकर अपनी रुचि जाहिर की है।

भारत और जापान के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंध- 

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत व जापान के संबंध सदा ही मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच परस्पर सौहार्द और बढ़ते हुए द्विपक्षीय व्यापार तथा सर्वांगीण सहयोग विद्यमान हैं। दोनों देश बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं तथा समान सामाजिक-आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के साथ लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष एवं बहुलवादी प्रणालियों के साथ-साथ विश्व स्तरीय सामरिक दृष्टिकोण भी समान हैं। भारत जापान के प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों की चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बौद्ध धर्म के प्रसार के कारण भारत एवं जापान के बीच सदियों से मजबूत सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय और जापानी लोगों के बीच एक मजबूत साझा पहचान सृजित हुई है। उत्तर प्रदेश में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े अनेक आस्थास्थल हैं। कपिलवस्तु, सारनाथ, संकिसा, श्रावस्ती और कुशीनगर बौद्ध मतावलंबियों के लिए बड़े आस्था के केंद्र हैं। वाराणसी में जापान के सहयोग से निर्मित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शिंजो आबे के प्रगाढ़ संबंधों ने आधुनिक युग में भारत-जापान के राजनीतिक, आर्थिक और व्यावसायिक संबंधों की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

निवेश के लिए यूपी में है अनुकूल अवसर-

जापानी उद्यमियों से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश की विस्तृत संभावनाओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जापानी कंपनियों के साथ सहयोग करने की इच्छुक हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कार्यरत् 07 प्रमुख कंपनियों (मित्सुई टेक्नोलॉजीज, होंडा मोटर्स, यामाहा मोटर्स, डेंसो, टोयोड्रंक, निसिन एबीसी लॉजिस्टिक्स, सेकिसुई डी.एल.जे.एम. मोल्डिंग) सहित 1,400 से अधिक जापानी कंपनियां भारत में संचालित हैं। जीआईएस-2023 के पार्टनर कंट्री के रूप में जापान का बड़ा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में तेजी से औद्योगिक पार्क, उत्कृष्टता केंद्र और अनुसंधान एवं विकास केंद्र विकसित कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में 750 एकड़ में विकसित जा रही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के अंतर्गत जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क, फिल्म सिटी, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, हैण्डीक्राफ्ट पार्क, लॉजिस्टिक हब इत्यादि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट विकसित किए जा रहे हैं। अन्य परियोजनाओं में बरेली में मेगा फूड पार्क, उन्नाव में ट्रांस- गंगा सिटी, गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क, गोरखपुर में गारमेंट पार्क और डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त, हमारी सरकार 20 से अधिक सेक्टोरल नीतियों के साथ ही अपनी नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत आकर्षक सब्सिडी प्रदान करती है।

जापानी राजदूत ने CM योगी तारीफ की-

बैठक में जापानी दल का नेतृत्व कर रहे जापानी राजदूत हिरोशी सुज़ुकी ने उत्तर प्रदेश में उद्योग व्यापार के असीम अवसरों, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व की प्रशंसा की और कहा कि जापान के निवेशक यहां की नीतियों से उत्साहित हैं। निवेशकों का यह उत्साह भारत और जापान के मजबूत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा। कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया के चेयरमैन व एमडी, निखिल चंद्रा ने कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में एस्कॉर्ट कुबोटा फार्म इंस्टिट्यूट की स्थापना को लेकर अपनी रुचि जताई। विशेष बैठक में जापानी राजदूत के अतिरिक्त, जापानी दूतावास के  पॉलिटिकल काउंसलर केंतारो ओरिता, जापान इंटरनेशनल  को-ऑपरेशन एजेंसी के मुख्य प्रतिनिधि मित्सुनरी साइतो सहित कई एक्सपर्ट शामिल हुए।

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें