बड़ी खबरें

भारत ने ट्रंप के दावे को नकारा, विदेश मंत्रालय बोला- ऑपरेशन सिंदूर के बाद व्यापार पर नहीं हुई कोई बात एक घंटा पहले 70 देशों के रक्षा प्रतिनिधि को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सेना ने खोली पाकिस्तान की पोल एक घंटा पहले कानूनी पेशे में सच्चाई की कमी परेशान करती है:फेयरवेल में बोले CJI संजीव खन्ना एक घंटा पहले

यूपी की खूबसूरती का दुनिया भर में होगा बखान, इन विदेशी भाषाओं में बनेंगी शॉर्ट फिल्में!

Blog Image

उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को अब वैश्विक मंच पर उभारने की तैयारी शुरू हो चुकी है। राज्य का पर्यटन विभाग प्रदेश के प्रमुख पर्यटक सर्किटों पर आधारित एनामॉर्फिक शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कराने जा रहा है, जिन्हें दुनिया की 10 प्रमुख विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा।

12 प्रमुख पर्यटन सर्किट पर केंद्रित होंगी फिल्में

परियोजना के तहत 12 प्रमुख पर्यटक सर्किट को दो-दो मिनट की शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से पेश किया जाएगा। हर फिल्म में छह सर्किटों को समेटते हुए उनकी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विशेषताओं को रचनात्मक दृश्य माध्यम से दर्शाया जाएगा। इन फिल्मों के जरिए उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की रणनीति तैयार की गई है।

इन भाषाओं में होगा डबिंग कार्य

फिल्मों को फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, इतालवी, रूसी, पुर्तगाली, अरबी, थाई, जापानी और कोरियाई भाषाओं में डब किया जाएगा, जिससे दुनियाभर के पर्यटकों तक यूपी की खूबसूरती का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचे।

ये हैं शामिल प्रमुख सर्किट

  • रामायण सर्किट

  • कृष्ण-ब्रज सर्किट

  • महाभारत सर्किट

  • बौद्ध सर्किट

  • शक्तिपीठ सर्किट

  • आध्यात्मिक सर्किट

  • सूफी-कबीर सर्किट

  • जैन सर्किट

  • बुंदेलखंड सर्किट

  • वन्यजीव एवं ईको-टूरिज्म सर्किट

  • क्राफ्ट सर्किट

  • स्वतंत्रता संग्राम सर्किट

120 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट

इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना को 120 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। फिल्मों का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि केवल विदेशी पर्यटक आकर्षित हों, बल्कि उत्तर प्रदेश की विरासत को विश्व मंच पर पहचान मिल सके।

अन्य ख़बरें