बड़ी खबरें
उत्तर प्रदेश को अक्सर राजनीति और जनसंख्या के लिए जाना जाता है, लेकिन यह राज्य भारत के कुछ सबसे बड़े और सफल उद्यमियों का भी घर है। यहाँ ऐसे बिजनेस टायकून हैं जिन्होंने डिटर्जेंट से लेकर डिजिटल पेमेंट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एडटेक तक अपनी मेहनत और काबिलियत से अरबों की संपत्ति खड़ी कर ली।
आइए जानते हैं यूपी के टॉप 9 सबसे अमीर लोगों के बारे में—
1. मुरलीधर ज्ञानचंदानी – ₹14,000 करोड़
कानपुर के रहने वाले मुरलीधर RSPL ग्रुप (घड़ी डिटर्जेंट) के मालिक हैं। 14,000 करोड़ की संपत्ति के साथ वे यूपी के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
2. बिमल ज्ञानचंदानी – ₹9,000 करोड़
RSPL ग्रुप के सह-संस्थापक और मुरलीधर के भाई बिमल ज्ञानचंदानी, 9,000 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
3. विजय शेखर शर्मा – ₹8,000 करोड़
अलीगढ़ से निकलकर पेटीएम जैसी कंपनी खड़ी करने वाले विजय शेखर शर्मा आज देश के सबसे बड़े स्टार्टअप आइकॉन माने जाते हैं।
4. दिनेश चंद्र अग्रवाल – ₹5,400 करोड़
नोएडा के दिनेश अग्रवाल ने IndiaMART शुरू किया, जिसे "डिजिटल मंडी" भी कहा जाता है। आज यह भारत का सबसे बड़ा B2B प्लेटफॉर्म है।
5. सचिन अग्रवाल – ₹4,800 करोड़
नोएडा के रहने वाले सचिन अग्रवाल PolicyBazaar के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने बीमा खरीदने की प्रक्रिया को ऑनलाइन बेहद आसान बना दिया।
6. आलख पांडे – ₹4,500 करोड़
प्रयागराज से निकलकर "PhysicsWallah" बनाने वाले आलख पांडे भारत के सबसे सफल एडटेक उद्यमियों में गिने जाते हैं।
7. प्रदीप कुमार जैन – ₹4,400 करोड़
आगरा के प्रदीप जैन, PNC Infratech के मालिक हैं, जिनकी कंपनी ने भारत में कई हाईवे और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पूरे किए।
8. चक्रेश कुमार जैन – ₹4,400 करोड़
अपने भाई प्रदीप जैन के साथ, चक्रेश जैन भी PNC Infratech के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर वेंचर्स का नेतृत्व कर रहे हैं।
9. यशवर्धन अग्रवाल – ₹4,200 करोड़
PriyaGold Biscuits के संस्थापक यशवर्धन अग्रवाल नोएडा से हैं। उनकी कंपनी भारत के प्रमुख FMCG स्नैक ब्रांड्स में से एक है।
यह लिस्ट साबित करती है कि उत्तर प्रदेश सिर्फ़ राजनीति ही नहीं, बल्कि बिजनेस और इनोवेशन का भी गढ़ है। इन उद्यमियों ने न सिर्फ़ अपने राज्य का नाम रोशन किया है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दी है।
Baten UP Ki Desk
Published : 18 August, 2025, 3:34 pm
Author Info : Baten UP Ki