बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी, 2024 विधानसभा चुनाव में जीत को दी गई है चुनौती 17 घंटे पहले वक्फ कानून पर 'सुप्रीम' सुनवाई: सरकार को जवाब देने के लिए सात दिन का समय, अगली तारीख तक यथास्थिति बनी रहेगी 17 घंटे पहले तमिलनाडु के मंदिरों में चढ़ा 1,000 किलो सोना पिघलाया गया, छड़ों में बदलकर किया गया निवेश 17 घंटे पहले लखनऊ में शाम को बदला मौसम:धूल भरी आंधी आई; शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, बादल छाए 17 घंटे पहले

यूपी नौसेना म्यूजियम: मानव के अतीत से लेकर मानवता के आज तक का नौसेना इतिहास

Blog Image

यूपी में भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय बनाया जायेगा। यह म्यूजियम लखनऊ में शहीद पथ के पास स्थित होगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के पास करीब 8 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है। जो गोमती नदी के भी करीब है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 24.43 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने पर सितंबर में ही आधारशिला रखी जा सकती है।

सिंधु घाटी से आज तक का शामिल होगा नौसेना-इतिहास 
 
यूपी पर्यटन विभाग की इस समुद्री संग्रहालय की पहल पर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। संग्रहालय के लिए नौसेना की प्रगति को दर्शाने वाली प्रदर्शनियों के निर्माण सहित विस्तृत योजना और डिजाइन पर काम चल रहा है। यह म्यूजियम सिंधु घाटी के हड्डपा, मोहनजोदड़ों और लोथल आदि में निर्मित जहाजों की प्राचीन सभ्यताओं से लेकर सातवाहन, गुप्त, चोल, मराठा और आधुनिक भारत तक के सभी साम्राज्यों वाली भारतीय नौसैनिक शक्ति की महिमा को प्रदर्शित करेगा। जानकार इस संग्रहालय को देश का अद्वितीय संग्रहालय बता रहे हैं। इसके निर्माण से नौसेना के विकास और भारतीय इतिहास की जानकारी हासिल होगी।  इस म्यूजियम के बनने से पर्यटकों को घूमने और जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही युवाओं को नौसेना में करियर विकल्प तलाशने के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन भी मिलेगा।  युवाओं को नौसेना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल इंटरप्रिटेशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा।

म्यूजियम की प्रदर्शनी होंगे भारत के शौर्य प्रमाण 
इस म्यूजियम में सेवामुक्त युद्धपोत आईएनएस गोमती की मिसाइलें, टॉरपीडो, तोप और अन्य उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे। संग्रहालय में आईएनएस गोमती के उपकरणों के अलावा नौसेना के सी-किंग हेलीकॉप्टर और सी-हैरियर विमान भी प्रदर्शित किए जाएंगे। भारतीय नौसेना के बेड़े में 34 साल तक शामिल रही आईएनएस गोमती उत्तर प्रदेश को दे दी गई है। आईएनएस गोमती फिलहाल मुंबई में ही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारतीय नौसेना के बीच हुए समझौते के मुताबिक शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू होने के साथ ही मिसाइलें और अन्य उपकरण लखनऊ लाये जायेंगे। अब चूँकि सितंबर में काम शुरू होने की पूरी संभावना है इसलिए अक्टूबर में सभी उपकरण मंगाए जाएंगे।

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें