बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 14 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 14 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 14 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 14 घंटे पहले

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 25 स्थानों पर बनाएं जाएंगे सूर्य स्तंभ, जानें महत्व

Blog Image

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। मंदिर के गर्भगृह का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और अन्य भागों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इस बीच शहर में 25 स्थानों पर सूर्य स्तंभ लगाए जा रहे हैं। इन सूर्य स्तंभों का बहुत अधिक महत्व है।

सूर्य की ऊर्जा का होगा उपयोग-

जिसके बारे में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभु श्रीराम सूर्यवंशी थे। इसलिए सूर्य का अयोध्या में विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम सूर्यवंशी थे और इसलिए सूर्य की महिमा को प्रदर्शित करने के लिए शहर में सूर्य स्तंभों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। इन सूर्य स्तंभों के जरिए सूर्य की ऊर्जा का उपयोग भी किया जाएगा। सूर्य स्तंभों पर पौराणिक चीजें उकेरी जाएंगी, ताकि लोगों के मन में श्रद्धा का भाव जागृत हो सके।

CM शिंदे ने PM मोदी और CM योगी का जताया था आभार-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राम मंदिर निर्माण के लिए भी पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर के निर्माण के साथ करोड़ों लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार। यह उनकी 'श्रद्धा, अस्मिता और भक्ति' के लिए फलदायी होगा। शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे भी चाहते थे कि अयोध्या में एक भव्य मंदिर बनाया जाए। उन्होंने आगे कहा था कि पवित्र नगरी पूरी तरह से बदल गई है और दुनिया का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बन गई है।

 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें