बड़ी खबरें

PM मोदी का घाना की संसद में संबोधन:बोले- यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी हुई, मेरा आना सौभाग्य की बात 13 घंटे पहले IND vs ENG दूसरा टेस्ट- शुभमन गिल ने लगाई डबल सेंचुरी 11 घंटे पहले IND vs ENG दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड में बेस्ट स्कोर बनाने वाले शुभमन गिल पहले भारतीय बने 11 घंटे पहले

अयोध्या में करीब 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन

Blog Image

श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु रामलला के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। भगवान राम के दर्शन करने वाले श्रद्धालु रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अबतक छह दिनों में 18.75 लाख से अधिक रामभक्तों ने दर्शन किए हैं। सीएम योगी के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कराए जा रहे हैं। 

प्रतिदिन करीब 2 लाख श्रद्धालु कर रहे दर्शन- 

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। रविवार को भी करीब 3.25 लाख कि संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या-

23 जनवरी - 5 लाख
 
24 जनवरी - 2.5 लाख
 
25 जनवरी - 2 लाख
 
26 जनवरी - 3.5 लाख

27 जनवरी - 2.5 लाख
 
28 जनवरी - 3.25 लाख

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें