बड़ी खबरें

बारिश के कारण गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की रेस से बाहर, GTऔर KKR के बीच होने वाला 63वां मुकाबला किया गया रद्द 20 घंटे पहले आईपीएल 2024 में आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा 64वां मुकाबला, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम खेला जाएगा मैच 20 घंटे पहले NVS में 1377 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका 20 घंटे पहले रेलवे प्रोटेक्‍शन फोर्स में 4 हजार 6 सौ 60 SI और कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती की आज लास्‍ट डेट, ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर कर सकते हैं आवेदन 20 घंटे पहले हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अपरेंटिस के कुल 324 पदों पर निकाली भर्ती, 20 मई से 24 मई 2024 के बीच होगा वॉक-इन इंटरव्यू 20 घंटे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी साथ में मौजूद रहे 19 घंटे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन 17 घंटे पहले

यूपी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी: भाग2

Blog Image

1. उत्तर प्रदेश में बहने वाली निम्नलिखित नदियों में से किसका / किनका उद्गम स्थल हिमालय में है?

  1. शारदा
  2. बेतवा
  3. गोमती
  4. रामगंगा

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन करें-

  1. 1 एवं 3
  2. 2, 3 एवं 4
  3. 1 एवं 4
  4. 1, 2 एवं 3

2. उत्तर प्रदेश के संबंधित निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  1. उत्तर हड़प्पा युग से संबद्ध अवशेषों की प्राप्ति - हुलास (मेरठ)
  2. लगभग 8000 ई.पू. की  मध्य पाषाणयुगीन सभ्यता के साक्ष्य - सराय नाहरराय (प्रतापगढ़)
  3. विष्णु का दशावतार मन्दिर - देवगढ़ (ललितपुर)
  4. कपास उत्पादन के साक्ष्य - आलमगीरपुर (मेरठ) 


3. निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. पूर्वी यमुना नहर उत्तर प्रदेश की सबसे पुरानी नहर
  2. शारदा नहर, उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है।

कूट-

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 तथा 2 दोनों
  4. न तो 1 न ही 2

4. गोमती नदी किस स्थान पर गंगा नदी से मिल जाती है?

  1. गाजीपुर
  2. जौनपुर
  3. बलिया
  4. सुल्तानपुर

5.निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति सोनभद्र में नहीं पायी जाती है?

  1. पहरिया
  2. सहरिया
  3. बैगा
  4. खरवार

1 . Ans- (c)
गोमती नदी का उद्गम स्थल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का दलदली क्षेत्र है। बेतवा नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से निकलती है तथा हमीरपुर के निकट यमुना से मिल जाती है। रामगंगा एवं शारदा नदियों का उद्गम हिमालय से होता है।
2. Ans- (a)

  • हुलास सहारनपुर जिले में स्थित है। यहाँ से उत्तर हड़प्पा युग से सम्बद्ध अवशेषों की प्राप्ति हुई है।
  • सराय नाहर राय प्रतापगढ़ जिले में स्थित है। यहाँ उत्खनन में लगभग 8000 ई.पू. की मध्यपाषाणयुगीन सभ्यता के साक्ष्य मिले हैं। 
  • देवगढ़ ( ललितपुर जिला) में गुप्तकालीन हिन्दू मंदिर एवं मूर्तियों के साक्ष्य मिले हैं। इनमें विष्णु का दशावतार मन्दिर सर्वाधिक उल्लेखनीय है।
  • आलमगीरपुर मेरठ के समीप हिंडन नदी के किनारे स्थित है। यह स्थल उत्तर हड़प्पा सभ्यता का केन्द्र भी था। आलमगीरपुर से कपास उत्पादन के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

3.  Ans- (c)
प्रश्नगत दिए गए दोनों कथन सत्य हैं।
पूर्वी यमुना नहर उ.प्र. की सबसे पुरानी नहर है। इसका निर्माण 1830 में किया गया था। यह फैजाबाद (सहारनपुर) नामक स्थान पर यमुना के बायें किनारे से निकाली गयी है। इसकी कुल लम्बाई 1440 किमी है। यह शाहजहाँ द्वारा खुदवायी गयी थी। शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है। जिसका निर्माण 1920 से 1928 के बीच हुआ। यह चम्पावत के वनवासा (उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व नेपाल की सीमा पर ) नामक स्थान पर शारदा (काली या महाकाली) नदी से निकलती है।
4. Ans- (a)

गोमती एक स्थलीय नदी है जिसका उद्गम स्थान पीलीभीत का दलदली क्षेत्र (फुल्हर झील) है। पीलीभीत से यह शाहजहाँपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर आदि जिलों में बहती हुई गाजीपुर के निकट कैथी नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती हैं। इसकी लम्बाई 940 किमी है। 
5. Ans- (b)

पहरिया, बैगा तथा खरवार जनजातियाँ सोनभद्र में पायी जाती हैं जबकि सहरिया जनजाति ललितपुर में पायी जाती है।

अन्य ख़बरें