बड़ी खबरें

'धार्मिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी सरकार', वक्फ बिल पर बोले रिजिजू 14 घंटे पहले हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन 14 घंटे पहले भारत 100 तो कनाडा व जापान अमेरिकी चीजों पर लगाते हैं 300 से 700% तक टैरिफ 14 घंटे पहले 'मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी', चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे 14 घंटे पहले

20 हजार श्रद्धालु रोज कर रहे हैं रामलला के दर्शन, 50 हजार पार होने की उम्मीद

Blog Image

रामलला की नगरी अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण जिस तेजी के साथ हो रहा है उसी तेजी के साथ ही श्रद्धालु भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। दर्शनार्थियों की संख्या नित्य नए कीर्तिमान गढ़ रही है। पिछले 3 महीने से रामलला का दर्शन एवं पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़ा रोज 20,000 को पार कर रहा है।

गर्भगृह में रामलला की प्रतिष्ठिता से बढ़ी संख्या-

बताया जा रहा है कि वैसे तो राम मंदिर के निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के साथ दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी थी। लेकिन जब से रामलला को वैकल्पिक जगह यानी गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया गया है, तब से ही यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा औसतन 12 से 14000 रहा है। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। बताया है कि रोज औसतन 20,000 राम भक्त राम लला के दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी दिन यह आंकड़ा 17,000 होता है तो किसी दिन यह संख्या 25,000 पार हो जा रही है। शनिवार और रविवार को यहां आने वाले भक्तों की संख्या 25 से 30,000 तक रहती है। डॉक्टर मिश्र के मुताबिक भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद यह संख्या 50,000 पार होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर छाया के लिए टेंट लगाया गया है।

श्रद्धालुओं को एक छत के नीचे मिल रही सारी जानकारी-

बिड़ला धर्मशाला के सामने रामजन्म भूमि पथ के किनारे यात्री सुविधा केंद्र खुला है। जगह-जगह पानी की सुविधा है। केंद्र में निशुल्क लाकर बनाया गया है, साथ ही पूछताछ केंद्र भी बनाया गया है। दिव्यांग भक्तों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही अयोध्या भ्रमण और इससे संबंधित जानकारी भी दी जाती है। 

अन्य ख़बरें