बड़ी खबरें

तय समय से आठ दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, 16 साल में सबसे जल्दी भारत में दी दस्तक 21 घंटे पहले ट्रंप के 25% टैरिफ के बावजूद भारत में बने आईफोन अमेरिका में होंगे सस्ते 21 घंटे पहले कांग्रेस ने नीति आयोग को बताया 'अयोग्य निकाय', कहा ये सिर्फ पाखंड और भेदभाव बढ़ाने वाली कवायद 21 घंटे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक; ममता ने बनाई दूरी 21 घंटे पहले कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी, सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जारी की अधिसूचना 19 घंटे पहले

कड़ाके की ठंड से कांपा प्रदेश, 1.5 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

Blog Image

इस समय पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। यूपी के मेरठ में ठंड ने 21 साल पुरान रिकॉर्ड तोड़ दिया है जहां तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबकि कानपुर और मुजफ्फरनगर में तापमान 2.6 डिग्री दर्ज हुआ। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। जबकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने के कारण अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बदलाव बहुत ज्यादा नहीं दिखाई दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।  साथ ही घना कोहरा और पाला पड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 2003 में मेरठ इतना ठंडा हुआ था, यहां पर जनवरी में तापमान 1..5 डिग्री पहुंचा था। वहीं 1967 में 0.2 डिग्री  सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया था।

इन जिलों में लुढ़का तापमान-

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, मेरठ में पारे में 4.5 डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को पारा 6 डिग्री था। वहीं कानपुर में 4.8 डिग्री की गिरावट आई, 7.4 डिग्री से गिरकर पारा 2.6 हो गया, मुजफ्फरनगर में भी तापमान 4.3 डिग्री लुढ़का, एक दिन पहले 6.9 डिग्री था। अयोध्या में 5 डिग्री की गिरावट रही, पारा एक दिन पहले 7.5 था। गोरखपुर (4 डिग्री), बलिया (5डिग्री), बहराइच (4.4डिग्री), सुल्तानपुर (4डिग्री), फुरसतगंज (3.8डिग्री), फतेहगढ़ (5डिग्री), बरेली (4डिग्री), शाहजहांपुर (3डिग्री), नजीबाबाद (4डिग्री), लखनऊ (3.6 डिग्री)। इसके साथ ही प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा, फुरसतगंज, मुजफ्फरनगर, उरई में दृश्यता शून्य रहने का अनुमान है। 
 
क्यों पड़ रही है इतनी ठंड- 

लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन में आसमान खुला है, धूप निकली है। इस कारण रात में ठंड बढ़ रही है, साथ ही शीत लहर का भी असर है। नमी बहुत अधिक है, इस वजह से घना कोहरा बढ़ रहा है। गलन व कोहरा अभी दो-तीन दिन तक बने रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कहीं-कहीं पाला पड़ने के भी आसार हैं।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें