बड़ी खबरें

पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, लोगों से की अपील, कहा-दान की भावना से करें मतदान एक दिन पहले लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण का मतदान जारी, 93 सीटों पर 1 हजार 331 उम्मीदवारों की ईवीएम में बंद होगी किस्मत एक दिन पहले सीएम योगी आज सीतापुर जिले में चौथे चरण के चुनाव प्रचार को लेकर करेंगे दो जनसभाएं, प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे वोट की अपील एक दिन पहले तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इन दस सीटों पर 100 प्रत्याशियों में 8 महिला उम्मीदवार एक दिन पहले आईपीएल 2024 के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दर्ज की जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया एक दिन पहले आईपीएल 2024 में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा 56वां मुकाबला, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा मैच एक दिन पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस ने मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के 172 पदों पर निकाली वैकेंसी, ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर कर सकते हैं आवेदन एक दिन पहले NVS में 1377 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 40 साल तक के उम्मीदवारों को मौका एक दिन पहले सीएम केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज फैसला नहीं, सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोई आदेश नहीं 21 घंटे पहले यूपी में तीन बजे तक 46.48% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा तो आगरा में सबसे कम 20 घंटे पहले तीसरे चरण में 3 बजे तक 50.71% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा तो महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग 20 घंटे पहले

मेरठ से पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- भ्रष्टाचारी के खिलाफ जरूर होगा ऐक्शन

Blog Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक विशाल रैली करके लोकसभा 2024 के चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, "भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके खिलाफ ऐक्शन जरूर होगा।  उन्होंने कहा कि देश आजतक कांग्रेस और उसके साथियों के रवैये की कीमत चुका है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी चौधरी चरण सिंह को वो सम्मान नहीं दिया जिसके वो वास्तव में हकदार थे।"

मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत-

उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़धाम का आशीर्वाद है। इसने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिये हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। उन्होंने बताया कि  2014 में और 2019 में उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। 

 महाशक्ति बनते ही दूर होगी देश से गरीबी-

पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए है। उन्होंने बताया कि भारत जब 2014 में दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था, तब यहां चारों तरफ गरीबी थी। जब भारत पांचवें नंबर पर पहुंचा तब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल हुए। मोदी ने कहा कि आपको गारंटी देता हूं जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही लेकिन साथ साथ एक सामर्थ्यवान, सशक्त मध्यम वर्ग देश को नई ऊर्जा देता होगा। 

तीसरे कार्यकाल की तैयारी में जुटी सरकार-

पीएम ने कहा कि भारत का समय आ गया है। आज भारत में तेजी से आधुनिक इंन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। हर सेक्टर में नौजवानों के लिए अनगिनत नये अवसर बन रहे हैं। हमारी सरकार भी तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहले 100 दिनों में कौन कौन से बड़े फैसले लेने हैं इसपर तेजी से काम चल रहा है। पिछले 10 साल में विकास का मोमेंटम बना वो और तेजी से आगे बढ़ेगा। इन 10 साल में आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

भ्रष्टाचार पर कार्रवाई 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई शुरू हुई है। हमने सुनिश्चित किया है कि गरीब का पैसा बीच में कोई और न हड़प पाए। हमारी सरकार ने कागजों से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए हैं। पहले ऐसी सरकार थी जिसका जन्म नहीं हुआ ऐसे लोगों के नाम पर पैसे जाते थे, ऐसे 10 करोड़ नाम मोदी ने हटाने की हिम्मत की। ऐसा करके हमने देशवासियों के पौने तीन लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं इससे कुछ लोग बौखलाए हुए हैं, वो अपना आपा खो बैठे हैं। मोदी का मंत्र है भ्रष्टाचार हटाओ, और वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है। 

कांग्रेस का नया कारनामा-

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज ही कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में समुद्र में एक द्वीप है। ये सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। देश आजाद हुआ तब ये हमारे पास था। लेकिन कांग्रेस ने चार-पांच दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप फालतू और गैर जरूरी है। इसके बाद मां भारती का एक अंग कांग्रेस के लोगों ने काट दिया और भारत से अलग कर दिया। देश कांग्रेस के रवैये की कीमत आजतक चुका रहा है। भारत के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समंदर में जाते हैं और जब इस द्वीप की तरफ जाते हैं तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। उनकी नाव को कब्जा कर लिया जाता है। ये कांग्रेस के पाप का परिणाम है कि हमारे मछुआरे आज भी सजा भुगत रहे हैं।

अन्य ख़बरें