ब्रेकिंग न्यूज़

शहजाद पूनावाला ने कहा- घटना के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार बंगलूरू भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल बंगलूरू भगदड़ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख बंगलूरू भगदड़:कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे RCB के जश्न में मची भगदड़ पर BCCI ने जताया दुख

विजयदशमी पर इस शहर में बना देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, अन्य हिस्सों में भी हो रही चर्चा

Blog Image

संपूर्ण भारत में आज 24 अक्टूबर 2023 को  दशहरा यानी विजय दशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। दशहरे के मौके पर हरियाणा के पंचकुला में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया गया है। इस पुतले को बनाने में कुल 3 महीने का समय लगा है। इस पुतले की ऊंचाई 171 फीट है, जिसको बनाने में  करीब 18 लाख रुपए खर्च हैं। पंचकुला में बनाया गया रावण का पुतला एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। यह पुतला देश के अन्य हिस्सों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पुतले को बनाने के लिए कारीगरों ने कड़ी मेहनत की है। पुतला देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। 

आपको बता दे कि पंचकुला के श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसे पंचकुला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार में ग्राउंड में आयोजित किया गया है। आज दशहरे के दिन इस पुतले का दहन किया जाएगा। दहन समारोह में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

18 लाख की कीमत से 171 फीट ऊंचे बना रावण का पुतला-

18 लाख की कीमत से 171 फीट ऊंचे बने रावण के इस पुतले को 25 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। पुतले को बनाने में 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और 1 क्विंटल फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं पुतले के अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए गए हैं, जोकि दहन के दौरान आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है- 

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, रावण का पुतला दशहरे के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक कार्यक्रमों में से एक है। दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण को हिंदू धर्म में एक दुष्ट राक्षस के रूप में चित्रित किया गया है, जिसने माता सीता का हरण कर लिया था और उसके बाद श्री राम भगवान आज के दिन रावण का वध कर दिया था। इसलिए आज के दिन विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले का दहन करके, लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। 

 

 

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें