बड़ी खबरें

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी:4 की मौत, 10 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 2 घंटे पहले 14 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट:मेरठ में तेज बारिश से मकान गिरे, 9 महीने की बच्ची समेत 2 की मौत; राजस्थान-MP में हीटवेव 2 घंटे पहले पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎ 2 घंटे पहले रांची के आसमान पर विमानों ने बनाया तिरंगा:एयर शो में दिखा सेना का शौर्य, कल भी आकाश में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब 2 घंटे पहले

यूपी में आज लगाए जाएंगे 30 करोड़ पौधे,सीएम योगी बिजनौर और मुजफ्फरनगर से करेंगे शुभारंभ

Blog Image

प्रदेश में इस साल 35 करोड पौधे लगाने का महा अभियान आज से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर और मुजफ्फरनगर में पौधरोपण कर इसका शुभारंभ करेंगे। एक ही दिन में 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधे वन विभाग निशुल्क देगा। आज सभी सरकारी कार्यालयों में आधा दिन कर्मचारियों को सिर्फ पौधारोपण के लिए दिया गया है। सभी को एक-एक पौधारोपण करना अनिवार्य है। योगी सरकार ने प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 फीसदी से बढ़ाकर 15% किए जाने का लक्ष्य रखा है। वृक्षारोपण अभियान के लिए इस बार प्रदेश के 85 विभागों को लगाया गया है। विभिन्न विभागों के लिए पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया है। वन विभाग सर्वाधिक 14 करोड़ पौधे लगाएगा। जनसामान्य के सहयोग से सामुदायिक व अन्य राज्य की भूमि के साथ ही निजी भूमि पर वृक्षारोपण का खाका तैयार किया गया है। इस अभियान में पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, हर मेंड़ पर पेड़, और पेड़ रहेगा तो जीवन रहेगा जैसे कई नारे लोगों को जोड़ने के लिए दिए गए हैं।

 इस अभियान में मुफ्त मिलेंगे पौधे-

वन विभाग की 1901 नर्सरी  से यह पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें मुख्य प्रजातियां नीम, सहजन, आंवला, इमली अर्जुन, जामुन, बेल, देसी आम, महुआ, सागौन, शीशम गुटेल, बांस, पीपल,पाकड़, बरगद, इसके साथ ही 6.4 लाख आम अमरूद नींबू आदि के पौधे भी लगाए जाएंगे। मालाबार नीम के 3.48 लाख पौधे भी लगेंगे। वन विभाग की 21 हाईटेक प्रयोगशालाओं में इन्हें तैयार किया गया है।

300 पौधे लगाने वाले को मिलेंगे 58 हजार-

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक हर गांव में 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के जरिए पेड़ लगाने वाले को प्रोत्साहित करने की योजना 2018 में शुरू हुई थी। अब इसे वृक्षारोपण महा अभियान से जोड़ा गया है। 300 पेड़ अपनी जमीन पर लगाने वाले को 3 साल बाद ₹58000 दिए जाएंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने कहा कि बीते सालों में प्रदेश के ग्रीन कवर में 80000 एकड़ का इजाफा हुआ बीते 5 साल में 131 करोड़ पौधे लगाए गए।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें