बड़ी खबरें

आईपीएस अधिकारी पराग जैन होंगे नए रॉ प्रमुख, 'ऑपरेशन सिंदूर' में निभाई थी अहम भूमिका 18 घंटे पहले भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू 18 घंटे पहले आचार्य विद्यानंद जी महाराज का शताब्दी समारोह; पीएम मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से नवाजा गया 18 घंटे पहले Bihar Election : 26 जिलों के 42 नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव संपन्न, पहली बार 70 फीसदी लोगों ने की ई वोटिंग 13 घंटे पहले

वजन घटाने से लेकर डायबिटीज में भी कारगर है नारियल, ये देश है सबसे बड़ा उत्पादक

Blog Image

नारियल के स्वास्थ्य लाभ किसी से अछूते नहीं हैं। यही वजह है कि हर साल 2 सितंबर को 'विश्व नारियल दिवस' (World Coconut Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को खासतौर पर नारियल से जुड़ी गतिविधियों के लिए समर्पित किया जाता है, जहां विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के माध्यम से लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस अवसर पर नारियल आधारित पार्टियों का आयोजन किया जाता है, जिनमें सजावट, व्यंजन, पेय पदार्थ और यहां तक कि वस्त्र भी नारियल से प्रेरित होते हैं। नारियल का महत्व केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन धर्म में भी इसका विशेष स्थान है। पूजा-पाठ, अनुष्ठान और शुभ कार्यों में नारियल का उपयोग अनिवार्य माना जाता है। यह न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। 'विश्व नारियल दिवस' न केवल नारियल के गुणों को उजागर करता है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन में इसकी अहमियत को भी दिखाता है।

नारियल का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व-

सनातन धर्म में नारियल का उपयोग विशेष महत्व रखता है। चाहे कोई नया कार्य हो, शादी-विवाह हो, तीज-त्योहार हो या फिर पूजा-व्रत, हर शुभ कार्य में नारियल का उपयोग होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान को नारियल अर्पित करने से व्यक्ति के दुख-दर्द दूर होते हैं और उसे धन एवं शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, प्रसाद के रूप में मिले नारियल का सेवन करने से शरीर की दुर्बलता दूर होती है। इसलिए मंदिरों में नारियल फोड़ने या चढ़ाने की विशेष प्रथा प्रचलित है।

विश्व नारियल दिवस का इतिहास और महत्व-

हर साल 2 सितंबर को पूरी दुनिया में 'विश्व नारियल दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नारियल की खेती, इसके लाभ और इसके उद्योग की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना है। 'विश्व नारियल दिवस' की शुरुआत 2009 में एशियाई और प्रशांत नारियल समुदायों द्वारा की गई थी। इसका मकसद दुनियाभर में नारियल की खेती के बारे में लोगों को जागरूक करना और नारियल उद्योग को बढ़ावा देना है।

नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक देश-

वर्तमान में, 18 देशों के सदस्य इस संगठन का हिस्सा हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। एशिया प्रशांत नारियल समुदाय का मुख्यालय इंडोनेशिया के जकार्ता में स्थित है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया, दुनिया में सबसे अधिक नारियल का उत्पादन करता है।

सेहत के लिए नारियल के फायदे-

नारियल हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नारियल तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और सर्दी-खांसी समेत कई वायरल बीमारियों से बचाता है। नारियल तेल बैड बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है और पेट को संक्रमण से बचाता है। इसमें मैंगनीज, कॉपर, आयरन, फाइबर, जिंक, वेलिन, और कार्बोहाइड्रेट जैसी महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

नारियल पानी पीने के लाभ-

इसमें मौजूद विटामिन-सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

नारियल तेल के लाभ-

नारियल तेल से खाना बनाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके साथ ही, नारियल पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

बीमारियों से बचाने में नारियल की भूमिका

नारियल पानी गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को विभिन्न समस्याओं से दूर रखते हैं।

  • थकान और तनाव दूर करने में सहायक

नारियल पानी थकान दूर करने और तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में मददगार है। यह पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और लो कैलोरी ड्रिंक होने के कारण रोज सुबह इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है।

  • इम्यूनिटी बूस्टर

नारियल पानी में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।

  • वजन घटाने में कारगर

वजन घटाने में भी नारियल पानी फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी होती है और पेट भी भरा-भरा महसूस होता है, जिससे आप बिना वजह खाने से बचते हैं और वजन घटाने में सफलता मिलती है।

  • डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी बेहद लाभकारी होता है। इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज नियंत्रित रहती है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें