बड़ी खबरें

रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली आज, लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली में राहुल गांधी की पहली जनसभा 17 घंटे पहले पांचवें चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर 20 मई को होगा मतदान 17 घंटे पहले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ (AKTU) के स्टूडेंट बनेंगे आर्टिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट, एआई फंडामेंटल्स की दी जाएगी ट्रेनिंग 17 घंटे पहले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की दांव पर लगी प्रतिष्ठा, लखनऊ पूर्व विधानसभा उप चुनाव के लिए भी मैदान में 4 प्रत्याशी 17 घंटे पहले IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई लखनऊ, चौथे स्थान के लिए चेन्नई और आरसीबी में जंग 17 घंटे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगा 68वां मुकाबला, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 17 घंटे पहले दुनिया की टॉप 2 हजार यूनिवर्सिटीज में 64 इंडियन इंस्टीट्यूट्स शामिल, पहले नंबर पर IIM-A, टॉप 10 में हैं 4 IITs 17 घंटे पहले मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में 108 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका, 56 साल है एज लिमिट 17 घंटे पहले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट vasantakfi.ac.in पर 7 जून 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई 17 घंटे पहले भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट 12 घंटे पहले

शाहरूख की फिल्म का Title डंकी ही क्यों?  जानिए वजह...

Blog Image

(Special Story) शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' कल यानी गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई थी। सोमवार से फिल्म के टिकट बहुत तेजी से बिक रहे हैं। मल्टीप्लेक्स के साथ ही सिंगल स्क्रीन पर भी टिकट तेजी से बिक रहे हैं। आइए जानने की कोशिश करते हैं क्या हैं डंकी और इसके नाम के पीछे की क्या है कहानी विस्तार से...

राजकुमार हिरानी ने बनाई है डंकी-

आपको बता दें कि '3 इडियट्स', 'पी के' और 'संजू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके राजकुमार हिरानी के साथ ये शाहरुख की ये पहली फिल्म है। शाहरुख खुद इस साल बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बने हुए हैं। ऐसे में ये सॉलिड कॉम्बो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की बरसात करने वाला साबित हो सकता है। इसका अंदाजा डंकी की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। 

शाहरुख की तीसरी फिल्म है डंकी-

साल 2023 में बॉक्स ऑफिस के किंग रहे शाहरुख खान। चार साल के बाद लौटकर उन्होंने 'जवान' और 'पठान' के साथ जो अपने मजबूत कदम बॉक्स ऑफिस पर जमाए, उसे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में नहीं हिला पा रही हैं। दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद बॉलीवुड के बादशाह खान 'डंकी' के साथ एक बार फिर से अपने दर्शकों के बीच लौट रहें हैं। उनकी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है। हालांकि फिल्म को लेकर उनके फैन्स के मन में एक सवाल है कि आखिर इस फिल्म का टाइटल क्या सोच कर रखा गया होगा, इसका मतलब क्या होता है। कहानी का शीर्षक से क्या तालमेल है। 

असल में क्या है डंकी- 

शुरुआत करते हैं फिल्म से जुड़े कुछ अहम पहलुओं से.. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के निर्देशन में तैयार किया गया है। राजकुमार हिरानी के अब तक के इतिहास को देखें तो यह तो समझ आ ही जाता है कि उनकी फ़िल्में अधिकतर सामजिक मुद्दों पर आधारित होती हैं। खासकर की सामाज की कुरीतियों या फिर मान्यताओं को चुनौती देने वाली होती हैं। अगर फिल्म डंकी की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि डंकी असल में एक कोडवर्ड है। 
यह कोड आया है डॉन्की फ्लाइट्स शब्द से, जिसे आम भाषा में अवैध तरीके से अप्रवासियों को सीमा पार कराने के तरीके या फिर इलीगल बॉर्डर इमिग्रेशन के नाम से जाना जाता है, और इसी से जुड़े एक प्रोसेस पर आधरित है फिल्म डंकी।

डंकी फ्लाइट्स-

डंकी फ्लाइट्स का अथ सिर्फ विमान सेवा के ज़रिए अवैध तरीके से किसी और देश तक पहुंचना नहीं, बल्कि अवैध तरीके से सीमा पार जाने के तरीके को डंकी फ्लाइट्स कहा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो यह आप्रवासियों के लिए किसी भी देश में घुसने का गैरकानूनी तरीका है। आमतौर पर जिन लोगों को वैध तरीके से किसी भी देश में एंट्री नहीं मिलती, वे दूसरे देशों से मुश्किल रास्तों को अपनाकर और अपनी पहचान छिपाकर उस देश में पहुंचने की कोशिश करते हैं। इस तरीके को डंकी फ्लाइट्स कहा जाता है। इससे लोग एक या दो देशों से नहीं, बल्कि कई देशों से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। हालाँकि वीजा केवल एक देश का लिया जाता है। उस देश तक पहुंच कर आदमी गायब जाता है और कई देशों से होते हुए चुपचाप डेस्टिनेशन तक पहुंचता है। डंकी रुट में लोगों को कार की डिक्की या माल ढोने वाले जहाजों में छिपा कर सही जगह तक पहुंचाया जाता है। इसमें मंजिल तक पहुंचने की गारंटी तो नहीं ही होती है साथ ही जान का खतरा भी बना रहता है। 

डंकी फ्लाइट्स के खतरे-

बीते कुछ सालों से पहले से मैक्सिको के रास्ते में यूएस जा रहे एक भारतीय कपल को उसके बच्चों के साथ मृत पाया गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो लोग किसी गाड़ी में बंद थे और रास्ते में बर्फबारी में फंस गए थे। ये कोई एक मामला नहीं है बल्कि असल में ऐसे कई मामले हैं जो कभी खुलते ही नहीं है। जिसमें कभी क्लाइंट को जेल में डाल दिया जाता है तो कभी ये लोग खतरनाक चरमपंथियों के हाथ में पड़ जाते हैं। इस तरह से नदियां-नाले पार करके किसी देश में पहुंचने के लिए प्राकृतिक आपदा का शिकार होना भी लाज़मी है। 

कौन होते हैं अवैध प्रवासी-

दरअसल अवैध अप्रवासी या गैरकानूनी इमिग्रेंट वे लोग होते हैं जो किसी देश के इमीग्रेशन कानूनों का उल्लंघन करके उसी देश में रहते हैं। या यूं कहें कि वे लोग जो किसी देश में रहने के कानूनी अधिकार के बिना ही उस देश में रहते हैं। वो अवैध अप्रवासी होते हैं। इस तरह से अगर भारत की बात की जाये तो यहाँ बिना पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज़ के या अनुमति से ज्यादा समय तक रहने वाले लोगों को अवैध अप्रवासी कहा जाता है। 

दुनिया में अवैध प्रवासियों के आंकड़े-

सबसे पहले बात दुनिया के सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका की। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने साल 2022  में 16,236 भारतीय अवैध प्रवासियों को पकड़ा था। इस तरह से साल 2016 तक यह अनुमान जताया जाता था कि संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी नवजात शिशुओं में से आठ प्रतिशत के माता-पिता में से कम से कम एक अवैध अप्रवासी है। यहाँ एक बात और आपको बता दें कि अमेरिका में मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद सबसे ज्यादा भारतीय अवैध अप्रवासी हैं।

रूस में अवैध प्रवासियों के आंकड़े-

वहीं रूस में अवैध प्रवासियों का आंकड़ा 10 से 12 मिलियन बताया जाता है। यूनाइटेड किंगडम जाने वाले अवैध प्रवासियों की संख्या साढ़े पांच लाख से नौ लाख तक बताई जाती है। वैसे अवैध इमिग्रेशन केवल भारत के लिए समस्या नहीं बल्कि कई बड़े देशों के लिए एक राजनीतिक मुद्दा भी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भी एक मुख्य राजनीतिक मुद्दा यही है।उनका एक राजनीतिक नारा Stop The Boats था। 

भारत में अवैध प्रवासियों के आंकड़े-

भारत की बात करें तो अनुमान है भारत में पिछले दशक में कम से कम 1.4 मिलियन बांग्लादेशी समेत लाखों अवैध आप्रवासी थे। यहां यह समस्या बड़े स्तर पर पंजाब में फैली हुई है। जहां कई युवा कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोप में बसने के लिए इन्हीं डंकी फ्लाइट्स का सहारा लेते हैं। पंजाब के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के युवक सबसे ज्यादा इन डंकी फ्लाइट्स के जरिए अवैध तौर से दूसरे देश में घुसने की कोशिश करते हैं। 
बहरहाल कल फिल्म रिलीज हो रही है जिसे देखकर आप खुद ही जान जाएंगे फिल्म क्या आपके लिए परोसा गया है।

अन्य ख़बरें

संबंधित खबरें